फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   School management ready to re enroll international player Navraj chauhan

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नवराज को दोबारा दाखिला देने के लिए स्कूल प्रबंधन तैयार

Sat, 28 Sep 2019 11:59 AM IST
Krishan Singh रितेश गुलेरिया, अमर उजाला, बिलासपुर
रितेश गुलेरिया, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 28 Sep 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
School management ready to re enroll international player Navraj chauhan
- फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग खिलाड़ी नवराज चौहान को फिर से स्कूल में दाखिला देने के लिए स्कूल प्रबंधन तैयार हो गया है। खिलाड़ियों की ओर से लगाई गई कम कक्षाओं को पूरा करने के लिए स्कूल प्रबंधन अब अतिरिक्त कक्षाएं शुरू करेगा।

विज्ञापन


खेल हॉस्टल से भी बच्चों को स्कूल छोड़ने और जाने के लिए कर्मचारी भेजा जाएगा।  शुक्रवार को उपायुक्त बिलासपुर ने दो सत्रों में हॉस्टल प्रभारी, कोच और स्कूल प्रधानाचार्य के साथ इस मुद्दे पर बात की।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य जीवन ज्योति शर्मा ने अपना पक्ष रखा और बताया कि स्कूल सरकार के नियमों की अवहेलना नहीं कर सकता। दोनों पक्षों में बातचीत के बाद तय हुआ कि अगर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नवराज चौहान चाहें तो फिर से स्कूल में आवेदन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें स्कूल में प्रवेश दिया जाएगा। प्रधानाचार्य ने उपायुक्त को बताया कि स्कूल से 14 खिलाड़ियों को नहीं निकाला गया है। इस संबंध में स्कूल प्रबंधन ने उपायुक्त को लिखित में रिपोर्ट दी है। 

खिलाड़ियों को स्कूल छोड़ने के लिए एक कर्मी तैनात होगा

खिलाड़ी स्कूल नहीं जाते हैं, इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है। खिलाड़ी नियमित रूप से स्कूल जाएं, इसके लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। हॉस्टल से खिलाड़ियों को स्कूल तक छोड़ने और लंच टाइम वापस लाने और फिर छोड़ने के लिए एक कर्मचारी तैनात किया जाएगा।  - जयपाल चंदेल, प्रभारी, खेलो इंडिया स्टेट लेवल सेंटर (साई हॉस्टल)

दोनों पक्षों को बुलाया गया था। बातचीत से मसले को हल कर दिया है। खिलाड़ियों की अधूरी कक्षाओं को पूरा करने के लिए स्कूल प्रबंधन को अतिरिक्त कक्षाएं लगाने के लिए कहा गया है। नवराज चौहान को स्कूल में फिर से एडमिशन मिल जाएगी। इसके लिए उन्हें आवेदन करना होगा। नियमानुसार बेहतर व्यवस्था बनाने को कहा गया है।  - राजेश्वर गोयल उपायुक्त बिलासपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed