फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   School girls should raise voice against crime: Mamta

अपराध के खिलाफ आवाज उठाएं स्कूली छात्राएं : ममता

Sat, 18 May 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
School girls should raise voice against crime: Mamta
शिमला। राजकीय कन्या वरिष्ठ विद्यालय पोर्टमोर में छात्राओं को महिला अपराध, ट्रैफिक और नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर ममता रघुवंशी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने छात्राओं को दहेज अधिनियम, साइबर क्राइम, महिला सशक्तीकरण, पोक्सो एक्ट एवं महिला सुरक्षा की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने छात्राओं को महिलाओं के प्रति हो रहे अपराध के खिलाफ आवाज उठाने और अपने आत्मसम्मान को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इंस्पेक्टर ममता रंघवुंशी ने कहा कि घर के अलावा पड़ोस में हो रहे बाल एवं महिला अपराधों के विरुद्ध भी आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने छात्राओं को नशे से होने वाले दुष्परिणामों पर जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई। बताया कि नशीली दवाओं से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसी चीजों से बचना चाहिए और लोगों को जागरूक करना चाहिए। किसी भी समय असुरक्षित स्थिति महसूस करने पर वह 100,1515 एवं 1098 नंबर डायल करें। पुलिस आपकी सहायता करने के लिए तुरंत पहुंच जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed