फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   school bus accident in una

निजी बस पलटी, चालक के तीन वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चे गंभीर

Thu, 23 Nov 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरोली (ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, हरोली (ऊना) Updated Thu, 23 Nov 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
school bus accident in una

जिला ऊना के गांव कांटे में एक निजी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस चालक के तीन वर्षीय बेटे की मौत हो गई जबकि बस में सवार अन्य दो बच्चें घायल हो गए। इस हादसे के दौरान घटना स्थल पर लोगों पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। बस में फंसे चालक और बच्चों को लोगों ने बाहर निकाला।

विज्ञापन


घायलों को उपचार के लिए हरोली अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद घायलों को ऊना के लिए रेफर कर दिया गया। मृतक बच्चे की पहचान जगजोत सिंह पुत्र यशपाल निवासी गांव कांटे तहसील हरोली ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रोजाना की तरह बुधवार सुबह यशपाल निवासी कांटे अपनी निजी बस में काम से निकल रहा था कि बच्चे भी साथ जाने की जिद्द करने लगे। बच्चों की जिद्द के आगे यशपाल ने तीनों बच्चों को बस में बिठा लिया। घर से कुछ दूर जाते ही बस की ब्रेक फेल हो गई और अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई जबकि दो बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। इस हादसे में घायल दोनों बच्चों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एसपी संजीव गांधी का कहना है कि पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी ने कहा कि पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed