फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   school bags distribution to students in himachal govt schools

प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय: ढाई लाख विद्यार्थियों को मिलेंगे प्रधानमंत्री मोदी, सीएम जयराम ठाकुर की फोटो लगे स्कूल बैग

Sat, 23 Apr 2022 11:47 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 23 Apr 2022 11:47 AM IST
सार

राज्य सरकार ने खाद्य आपूर्ति निगम के माध्यम से स्कूल बैग की खरीद की है। चयनित कंपनी की ओर से शुक्रवार को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में कुछ बैग भेजे गए हैं। इन बैग की अब निदेशालय की ओर से रैंडम सैंपलिंग करवाई जाएगी।

विज्ञापन
school bags distribution  to students in himachal govt schools
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले चार कक्षाओं के करीब ढाई लाख विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की फोटो लगे स्कूल बैग दिए जाएंगे। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में बैग की सप्लाई पहुंचना शुरू हो गई है। सैंपल जांचने के बाद मई अंत तक स्कूलों में इसका आवंटन शुरू होगा। पहली, तीसरी, छठी और नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों को अलग-अलग साइज के बैग निशुल्क दिए जाएंगे। 

विज्ञापन


राज्य सरकार ने खाद्य आपूर्ति निगम के माध्यम से स्कूल बैग की खरीद की है। चयनित कंपनी की ओर से शुक्रवार को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में कुछ बैग भेजे गए हैं। इन बैग की अब निदेशालय की ओर से रैंडम सैंपलिंग करवाई जाएगी। बैग अगर गुणवत्ता पर खरे उतरे तो मई से इनका आवंटन शुरू होगा। जांच में अगर सैंपल फेल पाए गए तो कंपनी का टेंडर रद्द कर दिया जाएगा। शिक्षा निदेशालय ने कक्षाओं के अनुसार स्कूल बैग का साइज निर्धारित किया है।
विज्ञापन


पहली और तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों को दिए जाने वाले बैग का साइज छोटा होगा, जबकि छठी और नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों को बड़े साइज के बैग दिए जाएंगे। बता दें कि वर्ष 2019 में भी सरकार की ओर से प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की फोटो लगे स्कूल बैग विद्यार्थियों को दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कांग्रेस ने विद्यार्थियों के बैग का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाते हुए खूब हल्ला किया था। इसी दौरान विद्यार्थियों को स्टील का पानी बोतलों पर मुख्यमंत्री की फोटो लगाकर दी गई। जल्द ही बीस हजार मेधावी विद्यार्थियों को भी मुख्यमंत्री जयराम की फोटो आने के साथ ऑन होने वाले लैपटॉप भी दिए जाने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed