फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Scholarship Scam in Himachal Pradesh and CBI Search Raids in Chandigarh

बाहरी राज्यों में पढ़ रहे 50 हजार विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति रोकी

Fri, 17 May 2019 11:30 AM IST
अरविन्द ठाकुर अनिमेष कौशल, अमर उजाला, शिमला
अनिमेष कौशल, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 17 May 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
Scholarship Scam in Himachal Pradesh and CBI Search Raids in Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर

बाहरी राज्यों के उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई कर रहे हिमाचल के एससी/एसटी और ओबीसी वर्ग के 50 हजार से अधिक विद्यार्थियों की साल 2018-19 की छात्रवृत्ति राशि रोक दी गई है। पड़ोसी राज्यों में चल रहे इन शिक्षण संस्थानों का निरीक्षण करने के बाद ही अब उच्च शिक्षा निदेशालय राशि जारी करेगा।

विज्ञापन


स्थानीय एसडीएम की अगुवाई में इन संस्थानों के निरीक्षण को विभिन्न टीमें गठित होंगी। छात्रवृत्ति घोटाला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग के अफसर कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में सरकार से शिक्षण संस्थानों के निरीक्षण की निदेशालय ने मंजूरी मांगी है। केंद्र और राज्य सरकार पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत एससी/एसटी और ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रवृत्ति देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ के संस्थान में चौथे दिन भी सर्च रेड

सीबीआई ने चंडीगढ़ के एक निजी शिक्षण संस्थान में चौथे दिन भी सर्च रेड जारी रखी। सीबीआई दिन भर यहां रिकॉर्ड इकट्ठा करती रही। चंडीगढ़ की इस टीम को छोड़कर सीबीआई की सभी टीमेें शिमला लौट आई हैं। सर्च रेड के दौरान दस्तावेज, फाइलें और हार्ड डिस्क कब्जे में ली हैं।

सीबीआई के ये दस्ते शिमला, चंडीगढ़ और जम्मू स्थित जंाच एजेंसी के कार्यालयों के अधिकारियों और कर्मचारियों के बनाए गए हैं। ऐसा इसलिए किया, क्योंकि शिमला शाखा में स्टाफ कम है। हालांकि शिमला ब्रांच से एक-दो अधिकारी अथवा कर्मचारी इन तमाम संस्थानों में छापेमारी में शामिल रहे। 


छात्रवृत्ति के लिए 1.16 लाख आए आवेदन
विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत उच्च शिक्षा निदेशालय के पास अभी तक 1.16 लाख आवेदन आ चुके हैं। मेरिट आधार पर मिलने वाली छात्रवृत्ति राशि निदेशालय ने जारी कर दी है। प्रदेश में स्थित कई सरकारी और निजी संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को भी राशि जारी कर दी है। सिर्फ बाहरी राज्यों में स्थित संस्थानों की राशि फिलहाल रोकी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed