फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   scholarship scam education department will take help of CID

छात्रवृत्ति घोटाले में सीआईडी की मदद लेगा शिक्षा महकमा

Sat, 28 Jul 2018 12:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 28 Jul 2018 12:26 PM IST
विज्ञापन
scholarship scam education department will take help of CID

केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं में घोटाला होने के मामले में शिक्षा विभाग सीआईडी की मदद लेगा। छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले पोर्टल में कई खामियां सामने आने के बाद विभाग ने सीआईडी के साइबर सैल से मदद लेने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


मामले की प्रारंभिक जांच में सूबे के 25 से अधिक निजी शिक्षण संस्थान शक के घेरे में हैं। छात्रवृत्ति पोर्टल बनवाने वाले अफसरों पर भी जांच की तलवार लटक गई है। सरकार की ओर से गठित जांच कमेटी के हाथ फर्जी एडमिशन करवाने के पुख्ता सबूत लगे हैं।
विज्ञापन


अब जल्द मामला हल होने की उम्मीद है। उच्च शिक्षा निदेशालय में गठित जांच कमेटी के सदस्यों ने बताया है कि छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले एचपीई पास पोर्टल में कई खामियां मिली हैं। इनका लाभ उठाते हुए निजी शिक्षण संस्थानों ने फर्जी एडमिशन दिखाकर विद्यार्थियों के नाम पर बैंक अकाउंट खोले और सरकारी धनराशि हड़पी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर सैल करवाई जाएगी जांच

scholarship scam education department will take help of CID

पोर्टल के माध्यम से की गड़बड़ियों को जांचने के लिए जांच कमेटी ने साइबर सैल से मदद लेने का फैसला लिया है। साइबर सैल से जांच करवाई जाएगी कि क्या गड़बड़ियां गलती से हुई हैं या इन्हें जानबूझ कर किया गया है। साइबर सैल की रिपोर्ट के आधार पर जांच कमेटी आगामी फैसला लेगी।

उधर, प्रारंभिक जांच के मुताबिक अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को मिलने वाली छात्रवृत्ति को खुद लेने के लिए कुछ निजी विश्वविद्यालयों ने शिक्षा विभाग के अफसरों के साथ मिलकर धोखाधड़ी की है।

पोर्टल में भी जानबूझ कर खामियां रखी गई हैं। जांच कमेटी के पास कुछ अफसरों की संलिप्तता के सुबूत भी लगे हैं। ऐसे में अब शिक्षा विभाग के अफसरों पर शिकंजा कस सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed