फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ssc recruitments on 6578 posts.

12वीं पास के लिए छप्पर फाड़ नौकरी, 6578 पदों पर भर्ती

Sun, 14 Jun 2015 01:57 PM IST
Updated Sun, 14 Jun 2015 01:57 PM IST
विज्ञापन
ssc recruitments on 6578 posts.

12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका मिलने जा रहा है। 6578 सरकारी पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी हो गई है। यह बंपर भर्ती SSC की ओर से करवाई जा रही है। जो युवा 12वीं के बाद नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, वे जल्द इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। युवा ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।

विज्ञापन


एसएससी सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, लोअर डिवीजन क्लर्क के पदों को भरने के लिए ये भर्ती करवाने जा रहा है। इसके लिए आवेदन भी शुरू हो गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई रखी गई है। हिमाचली युवा भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

किस श्रेणी में कुल कितने पद

ssc recruitments on 6578 posts.

पोस्ट असिस्टेंट=============3523
डाटा एंट्री ऑपरेटर==========1006
लोअर डिवीजन क्लर्क========2049

ये योग्यताएं होना जरूरी
आवेदनकर्ता की उम्र 18 से 27 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के युवाओं को नियमानुसार उपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड से जमा दो की परीक्षा पास होना चाहिए। इन पदों को भरने के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा करवाई जाएगी। इसमें उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू करवाया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 5200-20200 के अनुसार वेतनमान दिया जाएगा। ग्रेड पे 2400 दिया जाएगा।

ये रहेगी फीस

ssc recruitments on 6578 posts.

आवेदन करने के लिए सामान्य और ओबीसी से संबंध रखने वाले युवाओं को 100 रुपए फीस भरनी होगी। वहीं, आरक्षित वर्गों के लिए कोई फीस नहीं रखी गई है। इच्छुक युवा http://www.ssconline.nic.in की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

इन पदों के लिए नवंबर महीने में परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। कुल चार भागों में परीक्षा आयोजित की जाएगी जिनमें जरनल इंटेलिजेंस, इंग्लिश, एप्टीट्यूड और सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। हर वर्ग के लिए 50-50 अंक निर्धारित किए गए हैं।

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed