फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Scarlet apple made a bang entry in the mandis of Kullu district, Rs 146 per kg

Scarlet Apple: कुल्लू जिले की मंडियों में स्कारलेट सेब की धमाकेदार एंट्री, 146 रुपये किलो मिले दाम

Sat, 29 Jul 2023 11:10 AM IST
Krishan Singh अमीचंद भंडारी, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/खराहल
अमीचंद भंडारी, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/खराहल Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Jul 2023 11:10 AM IST
सार

प्रदेश के कुल्लू जिले की सब्जी मंडियों में अर्ली वैरायटी के सेब को बेहतर दाम मिल रहे हैं। जैरामाइन के बाद अब स्कारलेट किस्म के सेब की मंडी में धमाकेदार एंट्री हुई है।

विज्ञापन
Scarlet apple made a bang entry in the mandis of Kullu district, Rs 146 per kg
स्कारलेट सेब की धमाकेदार एंट्री - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की सब्जी मंडियों में अर्ली वैरायटी के सेब को बेहतर दाम मिल रहे हैं। जैरामाइन के बाद अब स्कारलेट किस्म के सेब की मंडी में धमाकेदार एंट्री हुई है। सब्जी मंडी बंदरोल में शुक्रवार को सेब 146 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिका है। जबकि पिछले साल यह सेब 110 रुपये प्रति किलो बिका था। बेहतर दाम मिलने से बागवान खुश हैं।

विज्ञापन


बता दें कि स्पर वैरायटी का सेब भी अब तैयार हो गया है। शैनेको गाला और जैरामाइन को पहले ही मंडियों में बेहद अच्छे दाम मिल चुके हैं। अब स्पर किस्मों ने भी मंडियों में दस्तक दी है। बंदरोल सब्जी मंडी में शुक्रवार को स्कारलेट सेब बोली लगी है। घाटी के बागवान चुनी लाल, अमित, ज्ञान ठाकुर, महेश, चमन, मुनीष और सुरेश आदि ने कहा कि बगीचों में स्पर वैरायटी तैयार हो गई है।
विज्ञापन


इसके बागवानों को सब्जी मंडियों में भी बेहतर दाम मिल रहे हैं। जिले में रॉयल के अलावा अर्ली वैरायटी के सेब का भी बागवान उत्पादन कर रहे हैं। बताया जा रहा है इस साल अधिक ठंड के चलते सेब के साइज में थोड़ी समस्या है। इस साल सेब का उत्पादन भी कम है। बागवानी विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में सेब की 70 लाख पेटियां होने का अनुमान था, लेकिन खराब मौसम से इसमें कमी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंदरोल सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान मोहन ठाकुर ने कहा कि शुक्रवार को स्कारलेट सेब 146 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिका है। उधर, फल उत्पादक मंडल कुल्लू के प्रधान महेंद्र उपाध्याय ने कहा कि अर्ली वैरायटी के सेब को मंडियों में बेहतर दाम मिलने से बागवानों की आर्थिकी मजबूत हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed