फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   SBI will give insurance money to dependents of deceased police personnel

मृतक पुलिस कर्मियों के आश्रितों को इतने लाख बीमा राशि देगा एसबीआई

Sat, 28 Sep 2019 12:01 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 28 Sep 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
SBI will give insurance money to dependents of deceased police personnel
सांकेतिक तस्वीर

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एक जनवरी, 2016 के बाद विभिन्न दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले प्रदेश पुलिस अधिकारियों के आश्रितों को पांच-पांच लाख मुआवजा देगा। यह मुआवजा आश्रितों को पुलिस कर्मियों के एसबीआई में खुले सैलरी अकाउंट के तहत दुर्घटना बीमा की रकम के तौर पर दिया जाएगा।

विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय की बैंक के आला अधिकारियों के साथ लंबी जद्दोजहद के बाद अब आश्रितों को आर्थिक सहायता मिलेगी। मुख्यालय ने सभी पुलिस कर्मियों को सैलरी अकाउंट खुलवाकर उनका नंबर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों की तनख्वाह उनके उपलब्ध कराए बैंक खातों में दी जाती है। खाता किस बैंक में होगा, यह कर्मियों पर निर्भर करता है। मुख्यालय ने कर्मियों से डेडीकेटेड सैलरी अकाउंट खुलवाने की कवायद शुरू की तो पता चला कि अकाउंट खोलने पर कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें एक दुर्घटना बीमा भी था। 2010 के बाद के ज्यादा बैंक खाते एसबीआई के थे। एसबीआई सैलरी अकाउंट का पांच लाख का दुर्घटना बीमा भी करता था। एसपी वेलफेयर भगत सिंह ठाकुर ने दुर्घटना में मारे गए पुलिस कर्मियों के परिजनों की सूची मांगी और बीमा राशि चुकाने के लिए प्रयास शुरू किए।

2016 से पहले के केस के लिए भी कर रहे प्रयास

लंबी खींचतान के बाद एसबीआई ने 1 जनवरी 2016 के बाद दुर्घटना में मृत कर्मियों के परिजनों को पांच लाख की राशि देने पर हामी भरी।  डीजीपी सीताराम मरडी ने बताया कि सभी पुलिस अधिकारियों के शत-प्रतिशत सैलरी अकाउंट खुलवाए जा रहे हैं। उन्हें उन बैंक खातों के अधीन मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी भी दी जा रही है।

एसबीआई से 2010 के बाद और 2016 से पहले दुघर्टना में मारे गए पुलिस अधिकारियों के केस पर भी चर्चा की जा रही है। हालांकि, वह काफी पुराने हैं, जिसकी वजह से बैंक को दिक्कत आ रही है। प्रयास किए जा रहे हैं कि उनके लिए भी बीमा राशि जारी हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed