फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   SBI Dynamos and the Accounts Department won their cricket matches.

Shimla News: एसबीआई डायनामोज और लेखा विभाग ने जीते क्रिकेट मुकाबले

Tue, 30 Jun 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
SBI Dynamos and the Accounts Department won their cricket matches.
अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में दिखाया दमखम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के सरघीण खेल मैदान में चल रही अंतर विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में एसबीई डायनामोज और राज्य लेखा परीक्षा विभाग की टीम ने जीत दर्ज कर ली है। प्रतियोगिता में विभिन्न विभाग की 10 टीमें भाग ले रही हैं।


आयोजक कमेटी के सदस्य वीनू दीवान ने बताया 25 जून से प्रतियोगिता का आगाज हुआ है। इसमें 10 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में अभी लीग स्तर के मैच खेले जा रहे हैं। लीग मैच में एसबीआई डायनामोज ने कृषि निदेशालय की टीम को सात विकेट से हराया। इस मुकाबले में कृषि निदेशालय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में तीन विकेट पर 144 रन बनाए। इसमें रोहित शर्मा ने नाबाद 53 रन, नरेंद्र ठाकुर ने 35 रन और ललित नाइक ने नाबाद 23 रन का योगदान दिया। इसके जवाब में एसबीआई डायनामोज ने 10.1 ओवर में तीन विकेट पर 147 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। इसमें युवी चौहान ने 23 गेंदों में 58 रन बनाए और रुब्बल ने 36 रन की पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाई। वहीं एक और मुकाबले में राज्य लेखा परीक्षा विभाग ने आईजीएमसी इलेवन को 32 रन से शिकस्त दी। राज्य लेखा परीक्षा विभाग ने 15 ओवर में सात विकेट पर 152 रन बनाए। इसमें टीम के खिलाड़ी देव ने 40 रन, धर्मेंद्र ने 33 रन और राहुल तथा जितेंद्र शर्मा ने 21-21 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए आईजीएमसी इलेवन की टीम 15 ओवर में आठ विकेट पर 120 रन ही बना सकी। राहुल धीमान ने 63 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में 10 टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article