फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   savarn commission Demonstration case: three leaders of Devbhoomi Kshatriya sangathan and savarn samaj arrested

सवर्ण आयोग प्रदर्शन मामला: देवभूमि क्षत्रिय संगठन और सवर्ण समाज के तीन नेता गिरफ्तार

Thu, 17 Mar 2022 08:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 17 Mar 2022 08:16 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका भुटूंगरू ने बताया कि तीनों को वीरवार तड़के 4:00 बजे राजधानी से सटे शोघी स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया। तीनों को अदालत में पेश किया, जहां से इन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।

विज्ञापन
savarn commission Demonstration case: three leaders of Devbhoomi Kshatriya sangathan and savarn samaj arrested
रुमित ठाकुर, मदन ठाकुर और दीपक चौहान - फोटो : संवाद

विस्तार

 सवर्ण आयोग न बनाने पर बीते बुधवार को राजधानी शिमला में हुए उग्र प्रदर्शन के मामले में देवभूमि क्षत्रिय संगठन और देवभूमि सवर्ण समाज के तीन नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार रुमित ठाकुर, मदन ठाकुर और दीपक चौहान पर एएसपी और तीन पुलिस कांस्टेबलों की हत्या के प्रयास समेत कई आरोपों में सात धाराएं लगाई गई हैं।   पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका भुटूंगरू ने बताया कि तीनों को गुरुवारतड़के 4:00 बजे राजधानी से सटे शोघी स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया। तीनों को अदालत में पेश किया, जहां से इन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। शिकायत में क्यूआरटी पुलिस लाइन कैथू के एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि बीते बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे जब वह कर्मचारियों के साथ संबंधित क्षेत्र की निगरानी पर थे तो रुमित और मदन के नेतृत्व में करीब सौ कार्यकर्ताओं ने टुटीकंडी में चक्का जाम कर दिया।

विज्ञापन


इस बीच कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तारादेवी के पास एचआरटीसी कार्यशाला में पहुंचे तो जानबूझकर पुलिस प्रमुखों को निशाना बनाने के इरादे से पथराव किया गया। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार शर्मा, चालक कांस्टेबल राजकुमार, कार्तिक, अक्षय घायल हुए। आरोप है कि इस संगठन के कार्यकर्ताओं ने वाहनों पर भी पथराव किया और लाठियों एवं लोहे की छड़ों से तोड़फोड़ की। पुलिस ने शिमला-चंडीगढ़ हाईवे को बाधित करने पर देवभूमि क्षत्रिय संगठन और देवभूमि सवर्ण संगठन के दस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन

रुमित, मदन और दीपक को गिरफ्तार कर आवाज दबाने की कोशिश : शिवानी

savarn commission Demonstration case: three leaders of Devbhoomi Kshatriya sangathan and savarn samaj arrested
शिवानी रघुवंशी ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

वहीं, देवभूमि क्षत्रिय संगठन के अध्यक्ष रुमित ठाकुर, देवभूमि सवर्ण संगठन के अध्यक्ष मदन ठाकुर और एक अन्य नेता दीपक की गिरफ्तारी के बाद दूसरे दिन भी प्रदेश में माहौल गरमाया रहा। रुमित ठाकुर की पत्नी शिवानी रघुवंशी ठाकुर ने सोशल मीडिया पर कहा कि रुमित ठाकुर और अन्य दोनों नेताओं को आंदोलन दबाने के लिए गिरफ्तार किया गया है। पथराव के  समय वे लोग मौजूद नहीं थे। न धक्कामुक्की के वक्त ही वहां थेे।

वे लोगों से लगातार अपील करते रहे। यहां तक कहा कि पत्थर बरसाने हैं तो उन पर बरसाएं। शिवानी ने पूछा कि जो लोग मरने-मारने के लिए तैयार रहने की बात कर रहे थे, वे आज कहां हैं। उन्होंने कहा कि सवर्णों की एकता और अखंडता पर जो प्रश्न चिन्ह लगा है, उसका लाभ सरकार ने उठाया है। पर संगठन टूटा नहीं है। यह आज भी सवर्णों के लिए काम करेगा और कल भी कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed