फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Saudan Singh appointed as Chief election in-charge and Devender Singh Rana appointed as election co-in charge

Himachal BJP: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह बने भाजपा के राज्य चुनाव प्रभारी, देवेंद्र सह प्रभारी

Thu, 25 Aug 2022 06:38 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 Aug 2022 06:38 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह को हिमाचल प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, देवेंद्र सिंह राणा को सह प्रभारी बनाया गया है।

विज्ञापन
Saudan Singh appointed as Chief election in-charge and Devender Singh Rana appointed as election co-in charge
सौदान सिंह व देवेंद्र सिंह राणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह को हिमाचल प्रदेश में पार्टी का प्रदेश चुनाव प्रभारी, जबकि देवेंद्र राणा को सह प्रभारी बनाया गया है। विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश भाजपा में ये संगठनात्मक नियुक्तियां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने की हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी हैं। सौदान सिंह के पास वर्तमान में प्रदेश भाजपा का प्रभार भी है। अब चुनाव प्रभारी की कमान भी उन्हें दी गई है। वह नड्डा के भरोसेमंद नेताओं में हैं। आरएसएस से जुड़े होने के कारण उनका देश के कई राज्यों में संगठन के कार्यों का अनुभव है। वहीं चुनाव सह प्रभारी बनाए गए देवेंद्र राणा जम्मू-कश्मीर में नगरोटा विधानसभा क्षेत्र से हैं। राणा पहले जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी से जम्मू के प्रांतीय अध्यक्ष थे। अक्तूबर 2021 में राणा भाजपा में शामिल हुए थे। राणा दो बार नगरोटा विधानसभा से विधायक और एक बार विधान परिषद सदस्य रहे हैं। इनके भाई डॉ. जितेंद्र सिंह शुरू से भाजपा में रहे और अभी केंद्र सरकार में मंत्री हैं।  

विज्ञापन


आने वाले दिनों में और होंगी संगठनात्मक नियुक्तियां 
विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में आने वाले दिनों में और भी संगठनात्मक नियुक्तियां होंगी। पिछले दिनों ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को प्रदेश चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है तो पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की कमान दी गई है। 
विज्ञापन


सीएम जयराम व अन्य नेताओं ने दी बधाई
वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, सतपाल सत्ती, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर, राकेश जम्वाल और पवन राणा ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह को हिमाचल प्रदेश का चुनाव प्रभारी नियुक्त किए जाने पर बधाई दी। सुरेश कश्यप ने कहा कि सौदान सिंह का वर्किंग मॉड्यूल हमेशा संगठन के लिए एक प्लस रहा है और हमने उनकी बैठकों से बहुत कुछ सीखा है। यह नियुक्ति हमारे संगठन को मजबूत और बेहतर बनाने में मदद करेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सौदान सिंह की नियुक्ति से संगठन को लाभ होगा और उनके साथ काम करना हमेशा सुखद रहा है। भाजपा एक बार फिर हिमाचल में एक मजबूत सरकार बनाने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed