फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   satti challenge to congress on anurag issue.

'हिम्मत है तो अनुराग ठाकुर को हाथ लगाएं कांग्रेसी'

Fri, 07 Aug 2015 08:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Fri, 07 Aug 2015 08:12 PM IST
विज्ञापन
satti challenge to congress on anurag issue.

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि अगर हिम्मत है तो कांग्रेसी सांसद अनुराग ठाकुर को हाथ लगाकर दिखाएं। सत्ती हिमाचल के ऊना के विश्राम गृह में मुख्यमंत्री के आरोपों का जवाब दे रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और सांसद अनुराग ठाकुर के प्रति की गई बयानबाजी पर कहा कि राजनीति के इतिहास में इस तरह के घटिया बयान आज तक नहीं सुने। अगर सीएम ने बयान वापस न लिए तो विस सत्र तो क्या सीएम जनता में भी घूम कर दिखाएं।
विज्ञापन


प्रदेश में भाजपा के 27 एमएलए विरोध पर आ गए तो वीरभद्र सिंह को सरकार चलानी मुश्किल हो जाएगी। कहा कि यह लोकतंत्र है। कोई वीरभद्र सिंह की रामपुर रियासत नहीं। कहा कि वीरभद्र सिंह केंद्र की मदद के बिना प्रदेश में सरकार चलाकर दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊना में इंडियन ऑयल के डिपो का शिलान्यास तभी होगा, जब डिपो से स्थानीय ट्रक यूनियन का करार होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र प्रायोजित स्वां तटीकरण योजना में प्रदेश में हिस्सेदारी और लूट का धंधा चल रहा है।


कहा कि लोकसभा चुनावों में करारी हार के बाद से ही वीरभद्र सिंह बौखलाहट में हैं। उनके साथ प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हरिओम भनोट, जिलाध्यक्ष बलवीर बग्गा और भाजपा नेता प्रो. राम कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed