फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Satpal Singh Satti Statement recruitment on Chit.

'कांग्रेस राज में नौकरियों में हो रहा बड़ा घपला, भाजपा के पास हैं सबूत'

Fri, 16 Sep 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 16 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Satpal Singh Satti Statement recruitment on Chit.

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के उस फैसले का स्वागत किया है, जिसमें उन्होंने चिटों पर भर्तियों के मामले में कानूनी कार्रवाई की बात कही है। कहा कि देर-सवेर इस घोटाले का फैसला न्यायालय में ही होना है।

विज्ञापन


ऐसे में मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल में थोड़ी सी भी हिम्मत है तो वह जरूर कोर्ट का दरवाजा खटखटाएं। भाजपा वहीं सबूत उपलब्ध करवाएगी। कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकारों का इतिहास रहा है कि उन्होंने नौकरियां देने में हमेशा भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार किया है।
विज्ञापन


पूर्व में 1993 से 1998 के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में चिटों में हजारों नौकरियां दी गई थीं। वर्तमान सरकार पर लग रहे भ्रष्टाचार और धांधलियां के आरोपों से लोगों का ध्यान बटाने को मुख्यमंत्री और सहयोगी मंत्री भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच करवाए, भाजपा देगी पुख्ता सबूत

Satpal Singh Satti Statement recruitment on Chit.
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती - फोटो : फाइल फोटो

कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के कंप्यूटरों की हार्ड डिस्क तक की जांच उन्होंने सीएफएल हैदराबाद में करवाई और उस समय जांच नतीजों में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के सभी आरोप निराधार पाए गए थे।

यह वीरभद्र सिंह ही हैं, जिन्होंने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ एक के बाद एक कर कई झूठे मुकदमे बनाए हैं। सत्ती ने कहा कि कांग्रेस राज में पुन: प्रदेश में चिटों पर भर्तियों को दौर शुरू हो गया है। भाजपा के पास इसके पुख्ता सबूत हैं।

भाजपा ने कांग्रेस को चुनौती दी कि भाजपा की ओर से आरोपित नौकरियों के मामलों की जांच उच्च न्यायालय के वर्तमान या सेवानिवृत्त न्यायाधीश से करवाई जाए। भाजपा निश्चित रूप से सारे सबूत उनके समक्ष प्रस्तुत करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed