फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Satpal Singh Satti hits out at cm virbhadra singh

'मंत्रियों पर दबाव बनाने को बुलाई वीरभद्र ने कैबिनेट बैठक'

Wed, 13 Jul 2016 08:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 13 Jul 2016 08:35 AM IST
विज्ञापन
Satpal Singh Satti hits out at cm virbhadra singh

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि सरकार ने आनन-फानन में मंत्रियों पर दबाव बनाने को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई। कांग्रेस चाहती तो वह कड़ा निर्णय लेकर खुद को भ्रष्टाचार के पक्षकार होने के दागों से बचा सकती थी, लेकिन मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने के लिए भाजपा को दोषी ठहराने से कांग्रेस अपना अहित कर रही है।

विज्ञापन


कहा कि पूर्व में मनमोहन सरकार के समय और उनके केंद्रीय मंत्री रहने के दौरान पड़े छापे में मिली डायरी में बीबीएस के आगे करोड़ों रुपये का लेन-देन अंकित था। आज भले ही वे भाजपा को दोष दे रहे हों, लेकिन भाजपा नेताओं ने उन्हें विवश नहीं किया था कि वह और उनका परिवार वक्कामुल्लाह चंद्रशेखर से करोड़ों का लेन-देन करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सेबों की अपनी आय को 47 लाख से बढ़ाकर 6.50 करोड़ से अधिक बताने से पहले सोचना चाहिए था। उन्होंने पूछा कि उनके परिवार को करोड़ों के फ्लैट दिल्ली में खरीदने को क्यों विवश होना पड़ा? भाजपा ने तो केवल जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका
विज्ञापन
विज्ञापन


निभाते हुए इतने वर्षों तक ईमानदारी का चोला पहनने वाले व्यक्ति को बेनकाब किया है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से आग्रह किया कि वे भ्रष्टाचार के पैरोकार न बनें। देश में भ्रष्टाचार का प्रतीक बन चुके वीरभद्र सिंह जितने दिनों तक प्रदेश की सत्ता में बने रहेंगे, उतना नुकसान हिमाचल का होगा।

गलत बयानबाजी के बाद मुकरना मुख्यमंत्री की आदत: भाजपा

Satpal Singh Satti hits out at cm virbhadra singh

भाजपा विधायक कर्नल इंद्र सिंह, सुरेश कश्यप और हंसराज ने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर के खिलाफ  व्यक्तिगत व अपमानजनक भाषा का प्रयोग करके मुख्यमंत्री ने शालीनता की सारी सीमाएं लांघ दी हैं। पद और गरिमा का ध्यान रखते हुए मुख्यमंत्री को अभद्र भाषा का प्रयोग करने से बचना चाहिए।

उन्होंने कहा कि विधानसभा के अंदर व बाहर विपक्षी नेताओं के खिलाफ  मुख्यमंत्री के बयान हमेशा अपमानजनक रहे हैं। इन नेताओं का कहना है कि गलत बयानबाजी के बाद अपनी बात से मुकरना मुख्यमंत्री की आदत बन गई है। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश में माफिया का राज है। सरकार का कानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है, जिससे हिमाचल की स्थिति दिनों दिन बिगड़ रही है।

सरकार संरक्षण प्राप्त खनन माफिया, वन माफि या व भू-माफिया दोनों हाथों से प्रदेश के संसाधनों को लूट रहे हैं। सरकार शराब के धंधे में उतरने से अब शराब माफि या भी पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। भाजपा विधायकों ने कहा कि प्रदेश की दुर्दशा का मुख्य कारण मुख्यमंत्री का स्वयं भ्रष्टाचार के संगीन आरोपों में घिरा होना और असामाजिक एवं अपराधियों के खिलाफ  किसी भी तरह की कार्यवाही करने की उनमें इच्छा शक्ति का अभाव है।

7 सीटें भी नहीं आएंगी कांग्रेस पार्टी को: गणेश

Satpal Singh Satti hits out at cm virbhadra singh
प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष गणेश दत्त - फोटो : फाइल फोटो

 प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी की ओर से बार बार बयान जारी हो रहे हैं कि वीरभद्र सातवीं बार मुख्यमंत्री बनेंगे। यहीं नहीं मुख्यमंत्री स्वयं भी कह रहे हैं कि यदि जनता ने चाहा तो वह सातवीं बार मुख्यमंत्री बनेंगे। दत्त ने कहा कि सातवीं बार तो क्या, कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव में सात सीटों तक ही सिमट जाएगी।

भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री खुद ही कह रहे हैं कि उनके विभागों में लूट-खसोट चल रही है, ठेकेदार लोक निर्माण विभाग को चला रहे हैं। प्रदेश में माफि या राज और जंगल राज चल रहा है। सरकार आज कोई निर्णय लेती है और अगले दिन उसे बदल देती है। कोई भी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। अधिकारी व कर्मचारी फ ाइलों में दस्तखत करने से भी डर रहे हैं।

पार्टी उपाध्यक्ष ने कहा कि सरकारी दुकानों पर राशन नहीं मिल रहा है। लोगों को बाजार से महंगा दामों पर राशन लेना पड़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि जब भी चुनाव होंगे, कांग्रेस की हालत 2014 के लोकसभा चुनाव की तरह और 1990 के हिमाचल विधानसभा की तरह होंगे और भारतीय जनता पार्टी तीन चौथाई बहुमत से सत्ता में आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed