फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   satpal satti statement over kasauli murder case

कसौली गोलीकांड पर सियासत कर रही कांग्रेस : सतपाल सत्ती

Mon, 07 May 2018 06:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Mon, 07 May 2018 06:49 PM IST
विज्ञापन
satpal satti statement over kasauli murder case

कसौली गोलीकांड को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने दुर्भाग्यपूर्ण बताकर कांग्रेस पर मामले को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


घटना पर भाजपा सरकार के बचाव में उतरे सत्ती ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकारों के समय की गलतियों पर पर्दा डालने को विपक्षी दल इस दुर्घटना का राजनीतिकरण करने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन


सत्ती ने कांग्रेस को दोषारोपण और दुराग्रह की राजनीति को छोड़ प्रदेश को अवैध कब्जों के चंगुल धकेलने के लिए जनता से माफी मांगने की नसीहत दी है। कहा कि प्रदेश की सत्ता में अधिकतर कांग्रेस का शासन रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों के साथ मिलीभगत कर कांग्रेस ने ही अपने चहेताें को सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे करने के लिए उकसाया। वन भूमि पर लोगों के अवैध कब्जे करवाए गए। 

अग्निहोत्री पर साधा निशाना 

satpal satti statement over kasauli murder case

न्यायालय के आदेशों से कब्जों को हटाने का प्रयास किया गया तो राजनीति शुरू कर दी। न केवल प्रदेश, बल्कि देश भर में कांग्रेस ने अवैध लोगों के माध्यम से अवैध कब्जों को प्रोत्साहित करने का काम कांग्रेस किया।

भाजपा ने विधानसभा चुनावों में कानून व्यवस्था को मुख्य मुदा बनाया था, जिसे दुरुस्त करने की दिशा में सरकार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में खराब हुए सिस्टम को सुधारने में थोड़ा समय लगेगा, लेकिन प्रदेश वासियों को सुरक्षित माहौल देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री पर निशाना साधा। कहा कि अग्निहोत्री बताएं कि जब उनके विधानसभा क्षेत्र में अवैध कटान को लेकर अधिकारियों ने कार्रवाई करनी चाही

तो आखिर क्या कारण थे कि दोषी व्यक्तियों की गिरफ्तारियों को भी 7 दिन का समय लगा ? क्या कारण थे कि ड्रग माफिया का सर्वाधिक कारोबार उन्हीं के विस क्षेत्र में था? 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed