{"_id":"5ca4c168bdec2213f32f8390","slug":"satpal-satti-statement-over-congress-manifesto-in-hamirpur-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशद्रोहियों को शह देना चाहती है कांग्रेस: सत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशद्रोहियों को शह देना चाहती है कांग्रेस: सत्ती
Wed, 03 Apr 2019 08:23 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादौन(हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादौन(हमीरपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 03 Apr 2019 08:23 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने बुधवार को नादौन के पनसाई गांव में आयोजित भाजपा के महिला सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर सत्ती ने कहा कि कांग्र्रेस गरीबों का भला नहीं कर सकती है।
विज्ञापन
देश में शांति नहीं चाह सकती है। इसलिए अलगाववादियों के साथ उनकी सहानुभूति रहती है। विशेषकर जम्मू कश्मीर में अलगाववादियों को अपनी गतिविधियां चलाने में बल मिलता रहा है।
विज्ञापन
इन आतंकवादियों व अलगाववादियों के हमलों से हमारे कई जवान शहीद हो गए हैं। लेकिन कांग्रेस इन पर कार्रवाई की बजाए इन देशद्रोहियों को शह देने की मंशा से धारा 124 ए को खत्म करना चाहती है।
विज्ञापन
जिसका जिक्र कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में भी किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश की चारों सीटें जीतेगी और केंद्र में फिर से मोदी सरकार बहुमत से बनेगी, जिसमें अनुराग ठाकुर मंत्री होंगे।
इस अवसर पर सांसद अनुराग ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष इंदू गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।