फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Satpal Satti Statement on Congress at Una.

'कांग्रेस को जनता की नहीं, अपनी चिंता, बंद में जुटे मुट्ठी भर नेता'

Wed, 30 Nov 2016 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Wed, 30 Nov 2016 09:13 AM IST
विज्ञापन
Satpal Satti Statement on Congress at Una.

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सपताल सत्ती ने कहा कि नोटबंदी के बाद कांग्रेस को जनता की नहीं, बल्कि अपनी चिंता सता रही है। इसलिए जनता के नाम हो रहे प्रदर्शन फ्लॉप साबित हुए हैं। मंगलवार को जारी बयान में सत्ती ने कहा कि कांग्रेस सहित चंद राजनीतिक दल नोटबंदी जैसे बेहतर कदम पर राजनीति चमकाने के लिए मंच ढूंढ रहे हैं।

विज्ञापन


लेकिन अफसोस है कि उन्हें राजनीति करने के लिए भी जनता जगह नहीं दे रही। सत्ती ने कहा कि देश दिक्कतों के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग खड़ा है। यहां तक कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कांग्रेस सहित अन्यों दलों के अच्छे विचारक सरकार का समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन


सत्ती ने कहा कि कांग्रेस के नेता भारत बंद नहीं करवा पाए। रोष प्रदर्शन करने के लिए मुट्ठी भर कांग्रेसी ही जुटे। सत्ती ने कहा कि भाजपा नोटबंदी के फैसले का पूर्ण समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि पीएम सहित वित्त मंत्रालय लगातार लोगों की दिक्कतों पर नजर रख रहा है और लगातार देश की जनता को बैंकों में राहत दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्ती ने कहा कि आने वाले समय में देश की जनता के जीवन में खुशहाली आएगी और विकास योजनाओं के साथ जरूरत की चीजें सस्ती भी होंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता की दिक्कतों को समझती है और जो सहयोग जनता द्वारा दिया जा रहा है, उसके लिए भाजपा नेतृत्व आभारी है।


सत्ती ने कहा कि भारत बंद के दौरान सहयोग न करने पर भाजपा हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल सहित सभी व्यापारियों की आभारी है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं पर भी भाजपा नेतृत्व मंथन करेगा और व्यापारियों से सलाह कर उनकी मांगों को सत्ता में आने के बाद हिमाचल में स्वीकार भी जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed