{"_id":"5868e90b4f1c1b7675eef19b","slug":"satpal-satti-appreciate-pm-narendra-modi-speech","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले, लोगों के दिल में जगह बना गए मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले, लोगों के दिल में जगह बना गए मोदी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 01 Jan 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में समाज के गरीब, किसान, महिलाओं तथा छत विहीन नागरिकों के लिए कई घोषणाएं कर लोगों के दिल में अपना स्थान बना लिया है। इस समय देश की विपक्षी पार्टियां प्रधानमंत्री का विरोध करने में अपना पूरा समय बर्बाद कर रही हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री अपना पूरा समय देश के नागरिकों के जनकल्याण में लगा रहे हैं। देश के 650 जिलों में गर्भवती महिलाओं के खाते में पुष्ट आहार को सीधे 6 हजार रुपये की राशि देना मातृ शक्ति के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा एवं उनकी जरूरत का ध्यान एक नई सोच का उदाहरण है।
विज्ञापन
शहरी गरीबों के लिए मकान बनाने के लिए 9 लाख तक ऋण और उसमें 4 प्रतिशत ब्याज कम करना, हर व्यक्ति के सिर पर छत हो तथा हर व्यक्ति का अपना घर हो, एक नई सोच को जन्म दिया है। 12 लाख तक होम लोन पर 3 प्रतिशत ब्याज कम करना भी एक उपहार से कम नहीं है। कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के 7.5 लाख तक बचत पर 8 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। किसानों के लिए सोसायटी कर्ज माफी को 6 महीने का ब्याज माफ करना भी बड़ी सहायता है।
विज्ञापन
प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल: दत्त
शिमला। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने आरोप लगाया कि वीरभद्र सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने में पूरी तरह विफल रही है। हाल ही में रोहडू में उर्दू भाषा में लिखे गए देश विरोधी नारे सरकार की अकर्मण्यता एवं असफलता को दर्शाते हैं।
अभी तक वे समाज विरोधी तत्व पकड़े नहीं गए हैं। राष्ट्र विरोधी नारे मिटा दिये गए हैं। इससे पता चलता है कि सरकार की एजेंसियां दोषियों को पकड़ने में असफल हो रही हैं। पार्टी उपाध्यक्ष आरोप लगाया कि धर्मांतरण विरोधी कानून केवल फाइलों की शोभा बढ़ा रहा है।
जोर-जबरदस्ती धर्मांतरण करवाने वालों पर सरकार का कोई प्रभाव देखने को नहीं मिल रहा है। सरकार तंत्र भी मूकदर्शक बना हुआ है। पूछा कि क्या सरकार की एजेंसियों को पता नहीं चल रहा या धर्मांतरण करने वालों पर कार्रवाई करने से प्रशासन डर रहा है।