फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   satpal satti and sukhwinder sukhu statement over election in five states

पांच राज्यों में मतदान के बाद भाजपा-कांग्रेस में शुरू हुई जुबानी जंग

Sat, 08 Dec 2018 01:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 08 Dec 2018 01:34 PM IST
विज्ञापन
satpal satti and sukhwinder sukhu statement over election in five states

पांच राज्यों में हुए चुनाव के नतीजों से पहले ही हिमाचल में भाजपा कांग्रेस के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद कहा कि देश की जनता बहुत समझदार है। वह गलत हाथ में सत्ता की चाबी नहीं सौंप सकती।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा की सरकारों ने जितना काम किया है, उतना किसी राज्य में नहीं हुआ होगा। गांवों तक पहुंची विकास की गाड़ी पर जनता सवार होकर भाजपा को दोबारा जिम्मेदारी संभालने का मौका देगी। उन्होंने कहा कि इन चुनावों के बाद जनता 2019 के लोकसभा चुनावों में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दोबारा भाजपा की सरकार बनवाएगी। 

विज्ञापन

satpal satti and sukhwinder sukhu statement over election in five states

उधर, हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि देश की जनता जागरूक है। लोग अब जुमलेबाजी के फेर में नहीं पड़ने वाली। सुक्खू ने कहा कि एग्जिट पोल कांग्रेस की बढ़त का साफ संकेत दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पांचों राज्यों में कांग्रेस की अच्छी स्थिति से पार्टी नेता और कार्यकर्ता उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने देश की जनता के लिए ऐसा कुछ नहीं किया कि उसे जनता दोबारा मौका दे। कहा कि न भ्रष्टाचार रुका और न ही जनहित में केंद्र सरकार ने कोई नई योजना सफल हुई। सुक्खू ने कहा कि एग्जिट पोल से साफ हो गया है कि कांग्रेस के प्रति लोगों को विश्वास बढ़ा है और लोग फिर से कांग्रेस को सत्ता में देखने का मन बना चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed