फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sarthak Anand wins the under-11 table tennis category

Shimla News: टेबल टेनिस के अंडर 11 में सार्थक आनंद विजेता

Sun, 12 Oct 2025 07:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 07:43 PM IST
विज्ञापन
Sarthak Anand wins the under-11 table tennis category
इंदिरा गांधी खेल परिसर में आयोजित टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद
इंदिरा गांधी खेल परिसर में जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी खेल परिसर में जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान ब्वॉयज अंडर 11 वर्ग के फाइनल में सार्थक आनंद ने आगमवीर को हराकर खिताब अपने नाम किया। इस वर्ग में तीसरे स्थान पर अयांश और पृथ्वेश रहे।
इसके अलावा अंडर 13 गर्ल्स वर्ग के फाइनल में हिमान्या कश्यप ने नायशा को हराकर खिताब जीता। इस वर्ग में गीतांजलि व सानवी सूद तीसरे स्थान रही। ब्वॉयज अंडर 13 वर्ग के फाइनल में सात्विक गौतम ने अंशवीर को हराया। आरव गुप्ता व अदवय ब्राम्टा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 15 गर्ल्स वर्ग के फाइनल में अरारत्रिका ने अदविका को हराया जबकि आध्या द्विवेदी व मिहिका डोगरा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

अंडर 15 ब्वॉयज के फाइनल में युग ने अदवय ब्राम्टा को हराया। अंशवीर व सात्विक गौतम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गर्ल्स अंडर 17 वर्ग के फाइनल में अरारत्रिका ने अर्शिया महाजन को हराया, जबकि इस वर्ग में आध्या द्विवेदी व अदविका कौशिक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ब्वॉयज अंडर 17 वर्ग के फाइनल में तनय रावत ने युग को हराया और खिताब जीता। इस वर्ग मेें नवेध्यम व अदवय ब्राम्टा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गर्ल्स अंडर 19 के फाइनल में दिशिता नारंग ने अरारत्रिका को हराया। नायशा व आध्या द्विवेदी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्वॉयज अंडर 19 के फाइनल में नवेध्यम ने युग को हराया जबकि अदवय व अंशवीर तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग के फाइनल में दिशिता नारंग ने अरारत्रिक को हराकर खिताब अपने नाम किया। नायशा व अर्शिया महाजन तीसरे स्थान पर रही। पुरुषों के फाइनल में युग ने हिमांशु शर्मा को हराया जबकि आर्यन व नवेध्यम तीसरे स्थान पर रहे। शिमला जिला टेबल टेनिस संघ के प्रेस सचिव सुदीप महाजन ने बताया कि दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में जिला भर के 120 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed