सीएम की मौजूदगी में युवा प्रधान जबना ने भाजपा सांसद को सुनाई खरी-खरी, उड़ गए होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता और शराबबंदी से देश भर में नाम कमा चुकीं देश की सबसे युवा पंचायत प्रधान जबना चौहान ने मुख्यमंत्री की जनसभा में सांसद को ही घेर लिया। सांसद की पुरानी घोषणा का जिक्र करते हुए पंचायत प्रधान ने कहा, ‘आपने तो पंचायत को दो लाख रुपये देने की घोषणा की थी, लेकिन यह भी बता दें इसे पूरा कब करने जा रहे हैं’।
मंच पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सांसद राम स्वरूप शर्मा और आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह की मौजूदगी में पंचायत प्रधान के तंज से सांसद भी असहज हो गए। जबना चौहान के इस आरोप पर सांसद बैठे-बैठे ही जवाब देते रहे लेकिन पंचायत प्रधान ने अपना भाषण जारी रखा।
खूब लगे ठहाके
उन्होंने कहा कि पिछली घोषणा तो अधर में है लेकिन उन्हें उम्मीद है कि इस बार माननीय सांसद दोगुनी राशि देने का एलान करेंगे। सांसद पर पंचायत प्रधान के तंज पर जनसभा में मौजूद लोग भी ठहाके लगाते रहे।
आखिरकार सांसद ने मंच पर माइक संभाला और भरोसा दिलाया कि पंचायत के लिए वह दो के बजाय तीन लाख रुपये देंगे। पंचायत प्रधान कल ही मंडी आकर यह पैसा ले जाएं। उल्लेखनीय है कि जबना चौहान स्वच्छता और शराबबंदी के लिए देश भर में हिमाचल का नाम रोशन कर चुकी हैं।