{"_id":"6a9ad91f3baef8c7d208039b","slug":"sarog-school-emerged-as-the-overall-champion-in-the-zonal-sports-competition-shimla-news-c-19-sml1002-781299-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: जोनल खेलकूद स्पर्धा में सरोग स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: जोनल खेलकूद स्पर्धा में सरोग स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरोग की छात्राओं ने जोनल प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। स्कूल की टीम ने वॉलीबाल, बैडमिंटन, संस्कृत श्लोक और गीतिका में पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा कई अन्य स्पर्धाओं में भी शानदार प्रदर्शन किया।
स्कूल की प्रधानाचार्य सारिका आहूजा ने बताया कि ठियोग जोन की अंडर-19 जोनल गर्ल्स प्रतियोगिता का आयोजन माहोरी स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता में सरोग स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में जीत हासिल की। टीम ने वॉलीबाल, बैडमिंटन और संस्कृत प्रतियोगिताओं में विजेता बनकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके अलावा अन्य खेल एवं स्पर्धाओं में भी विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य सारिका आहूजा ने विद्यार्थियों और टीम प्रभारी शिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और खेल भावना के चलते स्कूल ने यह गौरव हासिल किया है।