{"_id":"625a681df8e5f4089c544210","slug":"saria-price-hike-400-rupees-in-three-days-cement-price-may-be-increased-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"झटका: तीन दिन में 400 रुपये बढ़े सरिया का दाम, सीमेंट भी हो सकता है महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झटका: तीन दिन में 400 रुपये बढ़े सरिया का दाम, सीमेंट भी हो सकता है महंगा
Sat, 16 Apr 2022 12:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:24 PM IST
सार
सरिया के दाम आठ हजार रुपये प्रति क्विंटल से कम होकर 7500 रुपये प्रति क्विंटल हुए थे। बुधवार से शुक्रवार तक प्रति क्विंटल चार सौ रुपये दाम बढ़े हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में सरिया के दामों में पिछले तीन दिनों से बढ़ोतरी हो रही है। तीन दिनों के भीतर ही सरिया के दाम में 400 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ोतरी हुई है। तीन दिन पहले ही सरिया के दामों में कमी आई थी। सरिया के दाम आठ हजार रुपये प्रति क्विंटल से कम होकर 7500 रुपये प्रति क्विंटल हुए थे। बुधवार से शुक्रवार तक प्रति क्विंटल चार सौ रुपये दाम बढ़े हैं।
विज्ञापन
सरिया डीलरों का कहना है कि अब दाम 7900 रुपये प्रति क्विंटल हो चुके हैं। इसके अलावा सीमेंट के दाम भी आसमान छू रहे हैं। सीमेंट और सरिया डीलर सतपाल एंड कंपनी ने कहा कि सीमेंट डीलरों को मिलने वाले इंटरनल डिस्काउंट को कंपनियों ने खत्म कर दिया है। इसका असर भी उपभोक्ताओं पर ही पड़ेगा। आने वाले समय में सीमेंट और मंहगा हो सकता है।
विज्ञापन