{"_id":"62794bc288522a7bfd10d50d","slug":"sardar-patel-university-mandi-will-start-five-new-courses-from-this-session-notification-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिसूचना जारी: सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी इसी सत्र से शुरू होंगे पांच नए कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिसूचना जारी: सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी इसी सत्र से शुरू होंगे पांच नए कोर्स
Tue, 10 May 2022 02:43 AM IST
Krishan Singh
त्रिपुरारी सांख्यान, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
त्रिपुरारी सांख्यान, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 10 May 2022 02:43 AM IST
सार
सरदार पटेल विवि मंडी के प्रशासनिक कार्यों के डीन डॉ. दीपक पठानिया ने बताया कि विवि में सत्र 2022- 23 शुरू होने जा रहा है। इस सरकार की तरफ से विवि में पांच नए कोर्स शुरू करने की अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय मंडी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में सत्र 2022- 23 से पांच नए पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स शुरू करने की अधिसूचना जारी हो गई है। एमएससी इन्वायरमेंटल साइंस, एमएससी इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री, मास्टर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन, मास्टर ऑफ बिजनेस इकोनोमिक्स और पब्लिक एडमिस्ट्रेशन में अब विद्यार्थी मंडी विवि में स्नातकोत्तर कर सकेंगे। 14 मई को इन पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए एंट्रेंस टेस्ट प्रदेश विवि शिमला में होगा। जून में 195 सीटों के लिए काउंसलिंग होगी और उसके बाद जुलाई में मंडी विवि में कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
इससे पहले यह कोर्स या तो निजी संस्थानों में होते थे या फिर इन्हें करने के लिए शिमला विवि में जाना पड़ता था। कोर्स शुरू होने से प्रदेश के पांच जिलों के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। वर्तमान में कलस्टर विवि में पहले से ही छह पीजी कोर्स चल रहे हैं। जिनमें एमएससी बॉटनी, एमएससी फिजिक्स, एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी जियोलॉजी और एमबीए शामिल हैं। सरदार पटेल विवि मंडी के प्रशासनिक कार्यों के डीन डॉ. दीपक पठानिया ने बताया कि विवि में सत्र 2022- 23 शुरू होने जा रहा है। इस सरकार की तरफ से विवि में पांच नए कोर्स शुरू करने की अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
विषय सीटें
एमएससी इन्वायरमेंटल साइंस 30
एमएससी इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री 30
मास्टरर्स इन कंप्यूटर एप्लीकेशन 45
मास्टर ऑफ बिजनेस इकोनोमिक्स 45
पब्लिक एडमिस्ट्रेशन 45
पांच जिला के लोग होंगे लाभाविंत
विवि में यह कोर्स शुरू होने से मंडी, कुल्लू, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा जिलों के हजारों विद्यार्थी को लाभ मिलेगा और उनको अब शिमला जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हाल ही में प्रदेश सरकार की ओर से सरदार पटेल विवि को इसी सत्र से शुरू करने का निर्णय लिया है। विवि प्रशासन के पास विवि में कोर्स शुरू करने के लिए आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन