फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   SARAS Fair in Dharamshala and Assam Stall

मुफ्त की जल कुंभी से हजारों को रोजगार, असम का स्टॉल देख आकर हर कोई हैरान

Fri, 26 Oct 2018 05:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Fri, 26 Oct 2018 05:41 PM IST
विज्ञापन
SARAS Fair in Dharamshala and Assam Stall

असम के लोगों ने तालाब में पाई जाने वाली जल कुंभी का मोल समझा है। तालाब में मुफ्त में मिलने वाली जल कुंभी असम के हजारों लोगों को रोजगार दिला रही है। वैसे तो जल कुंभी देश के विभिन्न राज्यों के तालाबों में भी पाई जाती है, लेकिन असम के लोगों ने इससे रोजगार सृजित किया है।

विज्ञापन


आज जल कुंभी से बने उत्पादों की देश सहित विश्व के अन्य देशों से भी डिमांड आने लगी है। सरस मेला धर्मशाला में लगे असम के स्टॉल में पहुंचकर हर कोई हैरान हो रहा है। जल कुंभी से बने उत्पादों को खरीदने में लोग रुचि दिखा रहे हैं। 
विज्ञापन


सरस मेले में आई असम की रिता दास ने कहा कि नार्थ इस्टर्न डेवलपमेंट कॉरपोरेशन कंपनी के सहयोग से जल कुंभी के उत्पादों को देश भर में बेचा जा रहा है। असम के स्टाल में जल कुंभी से हैंड बेग, टोपी, दस्तावेज रखने के लिए फाइल, बनावटी फूल रखने के फूलदान सहित अनेक उत्पाद बेचने को रखे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जल कुंभी को सुखाकर बनते हैं उत्पाद 
तालाब में पाई जाने वाली जल कुंभी को धूप में सुखाकर उत्पाद तैयार किए जाते हैं। टोपी को बनाने में एक दिन का समय लग जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed