{"_id":"63f618029a948f963f0ba3d6","slug":"sanjay-singh-chauhan-said-will-keep-trying-for-the-welfare-of-farmers-and-gardeners-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: संजय सिंह चौहान बोले- किसानों-बागवानों के कल्याण के लिए प्रयासरत रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: संजय सिंह चौहान बोले- किसानों-बागवानों के कल्याण के लिए प्रयासरत रहेंगे
Wed, 22 Feb 2023 06:56 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 22 Feb 2023 06:56 PM IST
सार
राज्य सहकारी कृषि और ग्रामीण विकास बैंक शिमला के नव नियुक्त अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने बुधवार को शिमला के कसुम्पटी स्थित बैंक के मुख्य कार्यालय में कार्यभार संभाला।
विज्ञापन
संजय सिंह चौहान
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी कृषि और ग्रामीण विकास बैंक शिमला के नव नियुक्त अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने बुधवार को शिमला के कसुम्पटी स्थित बैंक के मुख्य कार्यालय में कार्यभार संभाला। इस अवसर पर संजय सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित कर किसानों और बागवानों के कल्याण के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की किसानों, बागवानों एवं कामगारों के लिए हितकारी ऋ ण योजनाओं को कुशलतापूर्वक कार्यान्वित किया जाएगा। उन्होंने बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों से निष्ठा और प्रतिबद्धता से कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर बैंक के प्रबंध निदेशक सचिन कंवल ने बैंक की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। बैंक के महाप्रबंधक राज नारायण जमाल्टा इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन