{"_id":"6a2640b43f345cc15c056e35","slug":"sanjauli-case-hindu-sangharsh-samiti-four-office-bearers-arrested-protest-road-blockade-shimla-2026-06-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संजौली केस: हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजौली केस: हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम
Mon, 08 Jun 2026 09:40 AM IST
Ankesh Dogra
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 08 Jun 2026 09:40 AM IST
सार
शिमला के संजौली में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले के बाद दो युवकों से मारपीट और उनकी परेड करवाने के आरोप में हिंदू संघर्ष समिति के चार पदाधिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के विरोध में पीड़िता, उसके परिजनों और स्थानीय लोगों ने संजौली बाजार में चक्का जाम कर प्रदर्शन किया, जिससे यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
संजौली में पुलिस स्टेशन के बाहर सड़क पर धरने पर बैठे लोग।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
नाबालिग से छेड़छाड़ के बाद संजौली बाजार में दो युवकों से मारपीट और परेड करवाने के मामले में पुलिस ने हिंदू संघर्ष समिति के चार पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इनकी गिरफ्तारी के विरोध में पीड़िता समेत क्षेत्र के लोगों ने रविवार शाम संजौली बाजार में चक्का जाम कर दिया जो देर रात तक भी जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
लोग समिति के पदाधिकारियों को रिहा करने की मांग को लेकर देर रात सड़क पर डटे रहे। इस वजह से संजौली बाजार में वाहनों की आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हुई। देर रात तक धरना-प्रदर्शन जारी रहा और लोग एसपी शिमला और एसडीएम शिमला को मौके पर बुलाने की मांग करते रहे।
विज्ञापन
पुलिस ने हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक विजय शर्मा, सह संयोजक मदन ठाकुर, श्वेता चौहान, कल्पना शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। विजय शर्मा, सह संयोजक मदन ठाकुर को पुलिस ने अदालत में पेश किया जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। दोनों को पुलिस ने शनिवार रात को गिरफ्तार किया था जबकि दो अन्यों की गिरफ्तारी रविवार को की गई है।
पुलिस थाने के बाहर चक्का जाम और प्रदर्शन के दौरान पीड़िता ने कहा कि अन्य दो युवकों ने भी उससे बदसलूकी की है। उन्होंने कहा कि जब तक समिति के पदाधिकारियों को रिहा नहीं किया जाता तब तक वह थाने के बाहर अनशन पर बैठी रहेगी। इस दौरान पीड़िता, उसके परिजन और लोग हिंदू संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की रिहाई की मांग पर अड़े हुए हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए घटनास्थल पर भारी मात्रा में पुलिस बल को तैनात किया गया है। इसको देखते हुए पुलिस ने नवबहार के समीप संजौली की ओर जाने वाले वाले वाहनों की आवाजाही बंद रखी।
पीड़िता के पिता ने कहा कि कई लोग इस तरह की अफवाह फैला रहे हैं कि उनकी बेटी ने शिकायत वापस ले ली है लेकिन यह सरासर गलत है। उन लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज करवाएंगे जो इस अफवाहें फैला रहे हैं।
नाबालिग से छेड़छाड़ का यूपी निवासी आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग से छेड़छाड के मामले में पुलिस ने बीसीएस महिला थाने में केस दर्जकर एक आरोपी उबैद निवासी भनैरा नजीबाबाद बिजनौर यूपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 8 और 4 समेत बीएनएस की विभिन्न धाराएं लगाई हैं। पुलिस के मुताबिक दो अन्य युवकों पर पीड़िता की शिकायत और बयान में कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं। पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाए गए हैं।
नाबालिग से छेड़छाड के मामले में पुलिस ने बीसीएस महिला थाने में केस दर्जकर एक आरोपी उबैद निवासी भनैरा नजीबाबाद बिजनौर यूपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 8 और 4 समेत बीएनएस की विभिन्न धाराएं लगाई हैं। पुलिस के मुताबिक दो अन्य युवकों पर पीड़िता की शिकायत और बयान में कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं। पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाए गए हैं।
पुलिस मामले में अन्य युवकों की भूमिका की भी जांच कर रही है। नाबालिग ने आरोप लगाया कि आरोपी ने दुकान में बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और किसी से उसके बात करने का वीडियो बनाकर दबाव बनाया जा रहा था। हिंदू संघर्ष समिति के मुताबिक नाबालिग ने उनसे इस बारे में संपर्क किया जिसके बाद नाबालिग को महिला थाना में शिकायत के लिए भेजा गया था। समिति ने रोष जताया था कि 24 घंटे बीतने के बाद भी मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी।
जरूरत पड़ी तो पीड़िता के सप्लीमेंटरी बयान करेंगे दर्ज
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के बयान अदालत के समक्ष भी दर्ज करवाए गए हैं। शिकायत में पीड़िता ने एक ही युवक का नाम बताया था जिसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की गई है। अगर जरूरत पड़ी तो पीड़िता के सप्लीमेंटरी बयान भी दर्ज करवाए जाएंगे। -मेहर पंवार, आईपीएस
अधिकारी एएसपी शिमला
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के बयान अदालत के समक्ष भी दर्ज करवाए गए हैं। शिकायत में पीड़िता ने एक ही युवक का नाम बताया था जिसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की गई है। अगर जरूरत पड़ी तो पीड़िता के सप्लीमेंटरी बयान भी दर्ज करवाए जाएंगे। -मेहर पंवार, आईपीएस
अधिकारी एएसपी शिमला
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन