फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sanitary Napkins will be available at 49 bus stands of himachal

हिमाचल के 49 बस अड्डों पर मिलेंगे अब सेनेटरी नैपकिन

Tue, 30 Jul 2019 12:58 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 Jul 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
Sanitary Napkins will be available at 49 bus stands of himachal
प्रतीकात्मक तस्वीर

हिमाचल के सभी बस अड्डों में महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध होंगे। शिमला, हमीरपुर, कुल्लू और मंडी बस अड्डों पर मशीनें स्थापित कर सुविधा मिलनी शुरू हो गई है जबकि अन्य 49 अड्डों पर भी इस सुविधा को शुरू करने के लिए टेंडर आमंत्रित करने जा रहे हैं।

विज्ञापन


महिलाएं बस अड्डों पर मशीन से 10 रुपये में 3 नैपकिन के पीस निकाल सकेगी। बाजार मूल्य में नैपकिन का पैकेज 30 से 40 रुपये में आता है। लेकिन महिलाओं को यह सुविधा आधे से भी कम दामों पर मिलेगी। 
विज्ञापन


बस अड्डों में मशीनें स्थापित करने का जिम्मा कंपनियों का होगा। कंपनियों के अधिकारी प्रतिदिन इन मशीनों में सेनेटरी नैपकिन के पैकेज डालेंगे। परिवहन निगम का मानना है कि प्रदेश सरकार ने पहले चरण व पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चार बस अड्डों में यह सुविधा उपलब्ध कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस योजना को महिलाओं ने खूब सराह है। ऐसे में अन्य बस अड्डों में भी यह सेवाएं उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। बोर्ड आफ डायरेक्टर (बीओडी) की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। 


सभी बस अड्डों में यह सेवाएं उपलब्ध होगी। कंपनियों से इस बारे आवेदन मांगे जाएंगे। अभी चार बस अड्डो पर यह सेवाएं शुरू की गई है। -गोविंद ठाकुर, परिवहन मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed