फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sanihara panchayat inspirational decision for saving forest in himachal.

जंगलों को बचाने के लिए पंचायत की अनूठी पहल, आप भी करेंगे सलाम

Fri, 06 May 2016 08:48 AM IST
रामनाथ शर्मा/अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)
रामनाथ शर्मा/अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर) Updated Fri, 06 May 2016 08:48 AM IST
सार

  • शादी के लिए पेड़ न काटने वालों को पंचायत मुफ्त देगी गैस सिलेंडर
  • जंगलों को बचाने के लिए लिया अनोखा फैसला, पंचायत खुद उठाएगी खर्च
  • बिलासपुर की सनीहरा पंचायत में प्रस्ताव पारित कर उपायुक्त को भेजा

विज्ञापन
sanihara panchayat inspirational decision for saving forest in himachal.
शादी समारोह के लिए सरकारी और निजी भूमि से पेड़ न काटने वाले परिवार को पंचायत अपनी ओर से मुफ्त में दो या तीन गैस सिलेंडर देगी। - फोटो : Demo pic

विस्तार

जंगलों को बचाने के लिए हिमाचल की एक पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने वीरवार को ऐतिहासिक फैसला लिया है। शादी समारोह के लिए सरकारी और निजी भूमि से पेड़ न काटने वाले परिवार को पंचायत अपनी ओर से मुफ्त में दो या तीन गैस सिलेंडर देगी।

विज्ञापन


इसका खर्च पंचायत उठाएगी। पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रस्ताव पारित कर उपायुक्त को भेजने की तैयारी कर ली है। तर्क दिया गया है कि अगर जंगलों को खाली होने से बचाया जाएगा तो जानवर खेतों का रुख नहीं करेंगे। इसमें किसानों का ही दोतरफा भला होगा।
विज्ञापन


पंचायत के इस प्रयास की ग्रामीण खूब सराहना और सहयोग देने की बात कर रहे हैं। जिला बिलासपुर के झंडूता विकास खंड की ग्राम पंचायत सनीहरा के प्रधान कमल चौहान ने बताया कि जंगलों को बचाने और बिगड़ रहे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए बैठक कर सर्वसम्मति से उक्त फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग देता है एक पेड़, पंचायत तीन सिलेंडर देकर बचाएगी

sanihara panchayat inspirational decision for saving forest in himachal.
पेड़ न काटने वाले परिवार को पंचायत अपनी ओर से जरूरत के हिसाब से दो या तीन गैस सिलेंडर मुहैया करवाएगी।

शादी समारोह में पेड़ न काटने वाले परिवार को पंचायत अपनी ओर से जरूरत के हिसाब से दो या तीन गैस सिलेंडर मुहैया करवाएगी। बैठक में प्रधान के अलावा उपप्रधान रामपाल, सदस्य निक्की देवी, निर्मला देवी, रीना देवी, धर्म सिंह, राज सिंह शामिल थे।

प्रधान कमल ने बताया कि शादियों के कारण धड़ाधड़ जंगल काटे जा रहे हैं। जंगलों के सिकुड़ने से जानवर खेतों की ओर रुख कर रहे हैं। मानवीय दखल के कारण आग की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। इसी को देखते हुए उक्त फैसला लिया गया है।

अभी क्या है प्रावधान
वर्तमान में लड़के या लकड़ी की शादी पर बर्तनदारों को वन विभाग की ओर से आवेदन करने पर एक पेड़ दिया जाता है। हलका पटवारी और वन रक्षक पूरी जांच के बाद एक पेड़ काटने की अनुमति देते हैं। अधिकतर लोग निजी जमीन से भी बालन के लिए पेड़ काट लेते हैं।

पंचायत प्रतिनिधियों ने बैठक कर मुफ्त गैस सिलेंडर देने का प्रस्ताव तैयार किया है। अनुमति के लिए इसे उपायुक्त को भेजा जा रहा है। फैसला सराहनीय है। - सुनीता शर्मा, पंचायत सचिव सनीहरा (बिलासपुर)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed