फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sangeeta won miss india asia beauty pageant.

हिमाचल की बेटी के सिर सजा मिस इंडिया-एशिया का ताज

Sun, 25 Oct 2015 08:53 PM IST
Updated Sun, 25 Oct 2015 08:53 PM IST
विज्ञापन
sangeeta won miss india asia beauty pageant.

फैशन और टैलेंट में अब हिमाचली बेटियां किसी से पीछे नहीं हैं। अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर खूब जलवे बिखेर रही हैं। प्रीति जिंटा और कंगना रणौत ने बॉलीवुड में खूब नाम कमाया है। वहीं, गोहर की चांदनी, सरकाघाट की शमा और धर्मपुर क्षेत्र के लौंगणी की संगीता ठाकुर ने ब्यूटी पीजेंट का ताज पहना है।

विज्ञापन


संगीता ने अमन गांधी प्रोडक्शन की ओर से आयोजित मिस भारत ब्यूटी कांटेस्ट में मिस भारत एशिया का ताज पहना है। दिल्ली में आयोजित मिस भारत ब्यूटी कांटेस्ट में लौंगणी की संगीता ने तीन खिताब झटके हैं। करीब 12 राज्यों की सुंदरियों को पछाड़ा। संगीता ने मिस भारत एशिया, मिस ब्यूटीफुल फेस, ब्यूटीफुल लिप्स का ताज भी पहना। ब्यूटी पीजेंट की थीम 'सेव तिब्बत' था।

विज्ञापन

छोटे परदे पर अभिनय करना चाहती हैं संगीता

sangeeta won miss india asia beauty pageant.

संगीता के पिता शंभूराम बाबा बालक नाथ दियोटसिद्ध ट्रस्ट में कार्यरत हैं। माता रीता ठाकुर गृहिणी हैं। संगीता की प्रारंभिक शिक्षा लौंगणी से हुई है। इसके बाद दियोटसिद्ध में शिक्षा ली। एलपीयू में बीटेक की। वर्तमान में चंडीगढ़ में ही इवेंट ऑर्गेनाइजर हैं। अमर उजाला से बातचीत में संगीता ने बताया कि वह स्कूल स्तर से ऐसे कार्यक्रम में भाग लेती रही हैं।

मिस भारत ब्यूटी पीजेंट तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है। मिस भारत एशिया का ताज पहनना गौरव की बात की है। वह छोटे परदे पर अभिनय करना चाहती हैं। बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए माता-पिता और अन्य परिजनों ने पूरा सहयोग दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed