Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Samyukt Kisan Morcha sent a memorandum to the President

Shimla News: संयुक्त किसान मोर्चा ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Thu, 26 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Samyukt Kisan Morcha sent a memorandum to the President
शिमला। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर वीरवार को हिमाचल प्रदेश संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक संजय चौहान की अध्यक्षता में किसानों ने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में मांगपत्र सौंपकर किसानों और कृषि मजदूरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाया गया। संयुक्त किसान मोर्चा ने मांग की कि 9 दिसंबर 2021 को केंद्र सरकार और संयुक्त किसान मोर्चा के बीच किसान आंदोलन के दौरान हुए समझौते को लागू किया जाए। इसके अलावा सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी देने, किसानों का कर्ज माफ करने, चारों श्रम संहिताओं को रद्द करने, मनरेगा बहाल करने और किसानों एवं कृषि मजदूरों को पेंशन देने का आग्रह किया। मोर्चा ने जमीन अधिग्रहण पर रोक लगाने और मुक्त व्यापार समझौतों को रद्द करने की मांग भी की। इसके साथ ही बिजली निजीकरण विधेयक, बीज विधेयक और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) संशोधन विधेयक को वापस लेने की मांग की गई। इस दौरान संजय चौहान के साथ प्रताप ठाकुर, दिलीप कुमार, लायक राम, राम सिंह, सुनील वशिष्ठ, दिनित देहठा, महेश वर्मा और एचआर आनंद भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article