फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   samresh jung vijay kumar khushbu dayal won gold medals in national games.

कामयाबी की बुलंदी पर हिमाचल के होनहार

Wed, 04 Feb 2015 11:44 AM IST
Updated Wed, 04 Feb 2015 11:44 AM IST
विज्ञापन
samresh jung vijay kumar khushbu dayal won gold medals in national games.

नेशनल गेम्स में हिमाचल के खिलाड़ियों ने लोहा मनवाया है। केरल में चल रही नेशनल गेम्स में जहां हमीरपुर के विजय ने दो गोल्ड और सिरमौर के समरेश जंग ने सिल्वर जीता है। वहीं, हिमाचल की बेटी ने भी नाम चमकाया है। सोलन के कंडाघाट की रहने वाली खुशबू दयाल ने झारखंड के टाटानगर में सब-जूनियर तीरंदाजी में एक गोल्ड और रजत पदक हासिल किया है।

विज्ञापन


केरल के त्रिवेंद्रम में 25 मीटर रेपिड पिस्टल फायर की एकल स्पर्धा में हिमाचल के शूटरों का दबदबा रहा। विजय ने गोल्ड और जंग ने सिल्वर पर कब्जा किया। टीम इवेंट में भी विजय ने हिमाचल को गोल्ड दिलाया। एकल स्पर्धा में विजय कुमार ने 583 अंक लिए हैं। इसमें समरेश जंग ने 578 अंक लेकर सिल्वर हासिल किया।
विज्ञापन


टीम इवेंट में विजय कुमार ने पेंवा तंमाग तथा गुरप्रीत के साथ मिलकर गोल्ड मेडल जीता है। विजय कुमार ने पिछली ओलंपिक खेलों में रजत पदक हासिल किया है। राष्ट्रमंडल खेलों में चूक गए थे विजय- कंधे की चोट के कारण राष्ट्रमंडल खेलों में विजय कुमार मेडल से चूक गए थे। एशियाड में टीम इवेंट में कांस्य पदक जीत पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 180 मेडल

samresh jung vijay kumar khushbu dayal won gold medals in national games.

विजय कुमार राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में अब तक कुल 180 मेडल जीत चुके हैं। विजय के दो गोल्ड मेडल जीतने पर पिता सूबेदार बांकू राम, दादी ब्रहमी देवी, माता रोशनी देवी, चाचा पुरुषोतम चंद, भाई अजय कुमार ने खुशी जताई है। ग्यारह ग्रां पंचायत प्रधान वीना शर्मा, उपप्रधान रमेश चंद, पूर्व प्रधान रमेश शर्मा, बीडीसी राजेश कुमार, पूर्व बीडीसी ज्ञान चंद, संजीव शेखर, राज शर्मा ने बधाई दी है।

उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई-
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने तीरंदाजी में शानदार प्रदर्शन के लिए खुशबू को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुमारी खुशबू ने राष्ट्रीय स्तर के खेलों में पदक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि राज्य के नवोदित खिलाड़ी उनकी इस उपलब्धि से प्रेरित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में खिलाड़ियों को हरसंभव सुविधाएं एवं प्रोत्साहन दे रही है, जिससे वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर सकें।

अब सब जूनियर वर्ल्ड कप में निशाना लगाएंगी खुशबू

samresh jung vijay kumar khushbu dayal won gold medals in national games.

सोलन के कंडाघाट की रहने वाली खुशबू दयाल ने सब जूनियर तीरांदजी प्रतियोगिता में गोल्ड जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। अब वह वर्ल्ड कप में देश की सब- जूनियर टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह प्रतियोगिता अमेरिका में जून माह में होगी। उनके पिता लेफ्टिनेंट कर्नल विक्रम दयाल खुद तीरंदाजी का नेशनल खेल चुके हैं।

खुशबू कंडाघाट की हाउसिंग कॉलोनी में रहती हैं। 13 वर्षीय छात्रा ने सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में यह कमाल किया है। प्रतियोगिता टाटानगर (झारखंड) में हुई है। गर्ल्स कंपाउंड कैटेगिरी में गोल्ड और 50 मीटर में सिल्वर जीता है। प्रतियोगिता में वह अपने जुडवा भाई दिग्विजय और बहन दिव्या के साथ गई थी।

खुशबू ने इसका श्रेय अपने पिता को दिया है। उन्होंने बताया कि कड़ी मेहनत और अनुशासित तैयारी से इस श्रेय को उन्होंने अपने पिता के प्रयासों से पाया है। वह निजी स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed