फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Samples of 22 medicines including migraine, infection failed in Himachal, three turned out to be fake

Drug Alert: हिमाचल में बनीं तीन दवाएं नकली, 22 के सैंपल फेल, उद्योगों को नोटिस जारी

Wed, 23 Aug 2023 02:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 23 Aug 2023 02:38 PM IST
सार

ड्रग कंट्रोलर नवनीत मरवाह ने बताया कि सैंपल फेल होने वाले उद्योगों को नोटिस जारी कर दिए हैं। विभाग ने बाजार से स्टॉक हटाने के भी निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
Samples of 22 medicines including migraine, infection failed in Himachal, three turned out to be fake
दवाओं के सैंपल फेल(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बनीं माइग्रेन, संक्रमण, अल्सर, एसिडिटी की 22 दवाओं समेत देश की 51 दवाओं के सैंपल फेल हो गए हैं। केंद्रीय औषधी मानक नियंत्रण संगठन ने इसकी रिपोर्ट जारी की है। जुलाई में कुल 1,306 सैंपल लिए गए, जिनमें 1,252 सैंपल पास हुए हैं और 51 फेल हुए हैं। तीन दवाएं नकली निकली हैं। सोलन में बद्दी के मलकू माजरा स्थित एंज लाइफ साइंस की एनीमिया की दवा फोलिक एसिड सेप्लीमेंट, बद्दी के हरिपुर संडोली स्थित हेल्थ बायोटेक की बुखार की दवा पैरासिटामोल, नालागढ़ की एलविस हेल्थकेयर कंपनी की एसिडिटी की दवा रेबेप्राजोल, झाड़माजरी की केपटेक बायोटेक कंपनी में बना उल्टी का इंजेक्शन ऑडेस्ट्रान, बद्दी के भुड्ड स्थित डीएम फार्मा में बनी दर्द व सूजन कीदवा ट्रिप्सिन कीमो के दो सैंपल फेल हुए हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा सिरमौर में पांवटा साहिब की कंपनी की सायनस संक्रमण की दवा अमोक्सीक्लीन एंड पोटाशियम क्लेबूलेनेट, सोलन के बड़ोग स्थित कंपनी रोजेल मेडिकेयर में बनी उल्टी की दवा ऑडोस्ट्रान, सोलन के शामती स्थित कंपनी परनैल मेडिकेयर की सायनस संक्रमण की दवा अमोक्सीक्लीन, नालागढ़ की थियोन फार्मास्युटिकल कंपनी की उच्च रक्तचाप की दवा ओल्मेसार्टन, पांवटा साहिब स्थित जी लैबोरेटरी में बनी मिर्गी की दवा सोडियम वेल्पोरेट व पेट दर्द की दवा इंट्रा कोनाजोल, कालाअंब स्थित साईटेक कंपनी की मधुमेह की दवा मेटफोरमिन के सैंपल सही नहीं पाए गए। बद्दी के गुल्लरवाला स्थित साईपर फार्मा कंपनी के छह सैंपल एक साथ फेल हुए हैं।
विज्ञापन


इनमें माइग्रेन की दवा निमोसलाइड पैरासिटामोल, विटामिन डी-3, पेट के कीड़े की एल्वेंडाजोल, अर्थराइटिस की दवा इंडोमिथोसिन, इन्फेक्शन की दवा ग्रिसोफुलविन, टाइफायड की दवा एंपिलीन टैबलेट के सैंपल फेल हुए हैं। बद्दी के मलकू माजरा स्थित एंज लाइफ साइंस की उच्च रक्तचाप की दवा टेल्मीसार्टन, बद्दी के कुंजाहल स्थित टी एंड जी मेडिकेयर की कैंसर की दवा डेक्सामेथासोन और सिरमौर में मोगीनंद स्थित एकुरा केयर कंपनी में बनी पेट के संक्रमण की दवा ओफ्लाक्सासिन एंड अर्निडाजोले के सैंपल फेल हुए। ड्रग कंट्रोलर नवनीत मरवाह ने बताया कि सैंपल फेल होने वाले उद्योगों को नोटिस जारी कर दिए हैं। विभाग ने बाजार से स्टॉक हटाने के भी निर्देश जारी कर दिए हैं। विभाग संगठन के साथ मिलकर रिस्कबेस कंपनियों के सैंपल ले रहा है, जिससे यहां पर बनने वाली दवा की गुणवत्ता सही रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed