क्या सोहेल के साथ दबंगई करेंगे सलमान?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान और उनके भाई सोहेल खान प्रदेश की सर्पीली सड़कों पर वाहन दौड़ाते नजर आएंगे। रेड डी हिमालयन कार रैली में पहली बार सलमान खान के साथ उनके भाई सोहेल खान के शामिल होंगे। निर्माता-निर्देशक और एक्टर सोहेल खान ने कार रैली में भाग लेने के लिए हामी भर दी है। सलमान खान को लेकर डेट फाइनल की जा रही है।
मारुति सुजुकी मार्केंटिंग के उपाध्यक्ष मनोहर भट ने इसकी पुष्टि की है। खान ब्रदर्स के रैली में शामिल होने से रेड डी हिमालयन कार रैली का रुतबा और बढ़ जाएगा। बताया जा रहा है कि रैली के बहाने सोहेल खान अपने आने वाली फिल्मों के लिए लोकेशन भी पसंद करेंगे। रैली शिमला से शुरू होकर शीत मरुस्थल लाहौल-स्पीति और लद्दाख के गगनचुंबी दर्रों को पार कर मनाली पहुंचेगी।
वीआईपी सुविधा लेने से किया इनकार
सोहेल खान अन्य प्रतिभागियों की तरह पूरी रात वाहन में गुजारेंगे। वह मारुति सुजुकी टीम का हिस्सा होंगे। रैली में मारुति जिप्सी दौड़ाएंगे। हिमालयन मोटर स्पोर्ट्स के अध्यक्ष विजय परमार ने बताया कि सोहेल खान ने रैली के दौरान किसी भी तरह की वीआईपी सुविधा लेने से इनकार किया है। परमार की मानें तो सलमान खान की भी रैली में आने की संभावना है।
हालांकि, फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त होने के कारण डेट को लेकर बातचीत चल रही है। रेड डी हिमालयन कार रैली दुनिया की 12 सबसे बड़ी रोमांचक और खतरनाक कार रैलियों में शुमार है। कार रैली 7 अक्तूबर को शिमला से शुरू होगी और 11 अक्तूबर को मनाली में समाप्त होगी।