फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   salman khan sister marriage at hydrabad.

हिमाचल की बहू बनीं सलमान खान की बहन अर्पिता

Wed, 19 Nov 2014 01:03 PM IST
Updated Wed, 19 Nov 2014 01:03 PM IST
विज्ञापन
salman khan sister marriage at hydrabad.

पूर्व केंद्रीय मंत्री मंत्री पंडित सुखराम के पोते और ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा के बेटे आयुष शर्मा की बारात निजामों के शहर हैदराबाद में धूमधाम से निकली। हैदराबाद के क्लॉक टावर से साढ़े पांच बजे बारात रवाना हुई।

विज्ञापन


अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता को ब्याहने निकले हिमाचली गबरू आयुष के पगड़ीधारी बारातियों का स्वागत सेवन स्टार होटल ताज फलकनुमा में खान परिवार के सदस्यों सलीम खान, अरबाज खान, सलमान खान, सुहेल खान, आमिर खान के अलावा फिल्म जगत की कई हस्तियों ने किया।
विज्ञापन


बारात में आयुष के पिता अनिल शर्मा और दादा पं. सुखराम, बड़े भाई आश्रय शर्मा, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह के अलावा पं. सुखराम परिवार के नजदीकी रिश्तेदार शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

होटल ताज में पूरी हुई शादी की रस्में

salman khan sister marriage at hydrabad.

हिमाचल प्रदेश कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष और अनिल शर्मा के करीबी रिश्तेदार दिनेश शर्मा ने बताया कि निजामों के शहर में पूर्व केंद्रीय मंत्री पं. सुखराम के पोते आयुष शर्मा की बारात हैदराबाद के मशहूर क्लॉक टावर से साढ़े पांच बजे के करीब निकली।

हिमाचल से गए सुखराम और अनिल शर्मा समेत बारात में करीबी रिश्तेदार शामिल हुए। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं। बैंड की धुन पर नाचते हुए विवाह स्थल होटल फलकनुमा में पहुंचीं बारात का भव्य स्वागत किया गया। बाद में यहां पर शादी समारोह की सारी रस्में पूरी की गई। पूरा खान परिवार इस दौरान मौजूद रहा। खुद सलमान खान ने आगे बढ़कर सारी रस्में पूरी करवाईं।

इस हाई प्रोफाइल शादी के लिए होटल ताज फलकनुमा रंग बिरंगी रोशनियों से सराबोर था। वहीं पर फिल्म जगत की मशहूर हस्तियां भी इस शादी में मेजबान की भूमिका में थीं।

एक लाख के बैंड पर झूमें बाराती

salman khan sister marriage at hydrabad.

बताया जा रहा है कि शादी के लिए करीब एक लाख रुपए का बैंड बुक किया गया था। हिमाचल के मंडी से भी 100 बाराती इस शादी में शामिल होने गए थे। जैसे ही बारात रवाना हुई कि ये बाराती बैंड की धुनों पर नाचते हुए होटल के लिए रवाना हुए।

होटल में इनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर बॉलीवुड की भी कई जानी मानी हस्तियों ने शिरकत की। देर शाम तक शादी समारोह में बॉलीवुड औरा खेल जगत की हस्तियों का आना जारी रहा।

इसके अलावा राजनीति से जुड़े लोग भी शादी में शरीक हुए हैं।

21 को होगी रिसेप्‍शन पार्टी

salman khan sister marriage at hydrabad.

तय कार्यक्रम के अनुसार शादी के बाद रिसेप्‍शन पार्टी भी रखी गई है। ये पार्टी 21 नवंबर को मुंबई में होने जा रही है। अर्पिता हमेशा ही एक शाही शादी का सपना देखती थी जिसे अब उसके भाई सलमान खान ने पूरा कर लिया।

शादी के लिए फलकनुमा होटल बुक किया गया है। इसे दो दिन के लिए सलमान ने दो करोड़ रुपए में बुक किया था। शादी के लिए स्पेशल कार्ड भी छपवाए गए थे। उधर, अर्पिता के ससुर यानि अनिल शर्मा ने इस शाही शादी के लिए मोदी से लेकर देश के तमाम बड़े राजनेताओं को आमंत्रित किया था।

इस शादी का इंतजार सभी को था और सारी रस्में बिना किसी रुकावट के धूमधाम से पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed