फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Salman Khan's sister Arpita's wedding

दबंग खान ने बहनोई के साथ किया डिनर

Fri, 14 Nov 2014 02:15 PM IST
Updated Fri, 14 Nov 2014 02:15 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan's sister Arpita's wedding

पूर्व केंद्रीय मंत्री पं. सुखराम के पोते आयुष और अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी 18 नवंबर को होने जा रही है। वीरवार शाम को बॉलीवुड के दंबग सलमान खान ने बहनोई आयुष और उनके परिवार के साथ दिल्ली के पंचशील स्थित आवास पर डिनर किया।

विज्ञापन


वर और वधु पक्ष की तरफ से डिनर में करीब 40 लोग शामिल हुए। हालांकि मीडिया को इसकी कवरेज से दूर रखा गया। आयुष के दादा और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम, पिता व हिमाचल के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा और उनकी धर्मपत्नी सुनीता शर्मा व कुछ अन्य रिश्तेदारों ने सलमान के साथ डिनर किया।

विज्ञापन

सेवन स्टार होटल ताज फलकनुमा में होगी शादी

Salman Khan's sister Arpita's wedding

आयुष के पिता एवं पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा और उनकी धर्मपत्नी सुनीता शर्मा अपने बेटे की शादी के कार्ड राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी भेजे हैं। 18 नवंबर को होने वाली इस हाईप्रोफाइल शादी का वेन्यू हैदराबाद का सेवन स्टार होटल ताज फलकनुमा है।

इसे सलमान खान ने अपनी बहन के लिए विशेष रूप से दो करोड़ रुपये में बुक करवाया है। पारिवारिक माहौल में हिंदू रीति रिवाज से हो रही इस शादी में दूल्हे पक्ष के सौ लोग शामिल हो रहे हैं। पं. सुखराम और उनका परिवार इस शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली से हैदराबाद रवाना होगा जबकि रिशेप्सन मुंबई में होगा।

यहां राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, फिल्म जगत के बादशाह शाहरुख खान, खेल जगत से सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और कारपोरेट जगत ही हस्तियां शामिल होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed