फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   salman khan play with children during shooting of tubelight movie

बच्चों ने उड़ाया मजाक तो रूठ गए सलमान खान

Thu, 13 Oct 2016 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नग्गर (कुल्लू)
ब्यूरो/अमर उजाला, नग्गर (कुल्लू) Updated Thu, 13 Oct 2016 10:06 AM IST
विज्ञापन
salman khan play with children during shooting of tubelight movie

ऐतिहासिक गांव नग्गर के मैदान में बच्चों संग खेलते एक नौजवान को बच्चों ने खूब दौड़ाया। कुछ पल बाद बच्चों ने उसके आसपास इकट्ठा होकर उसका मजाक उड़ाया। कुछ पल के लिए वह भी उन बच्चों की बातों को दिल से लगाते हुए रूठ जाता है, लेकिन फिर बच्चे स्थिति को भांपते हुए उसे मनाते हैं। इसी बीच दौड़-दौड़ाई का खेल शुरू हो जाता है। 

विज्ञापन


नग्गर कैसल के मैदान में बॉलीवुड फिल्म ट्यूबलाइट का यह दृश्य देखने को मिला। जब सलमान खान बच्चों के साथ मस्ती करते नजर आए। करीब आधा घंटे बाद हिंदी फिल्म ट्यूबलाइट का यह सीन सलमान खान ने ओके किया। फिल्म के निदेशक कबीर खान कुछ ऐसे सीन अपने कैमरे में कैद करने में मशगूल रहे। 
विज्ञापन


शूटिंग के बाद पैकअप कर टीम वापिस लौटी। गौर रहे कि भारत चीन युद्ध 1962 की पृष्ठभूमि पर बन रही इस फिल्म में तात्कालिक घटनाओं को लिया गया है। इस युद्ध में भारत को बड़ा नुकसान हुआ था। इस फिल्म में जहां सलमान खान एक फौजी अफसर की भूमिका में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर एक झल्ले इंसान के रूप में भी दिखेंगे। बुधवार  पर्यटक नग्गर कैसल में जाने के लिए उत्साहित दिखे। लेकिन शूटिंग होने के कारण उन्हें अंदर जाने की इजाजत नहीं मिली। स्थानीय फिल्म को ऑर्डिनेटर अनिल कायस्था ने कहा कि अभी कुछ दिन ट्यूबलाइट फिल्म की शूटिंग होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed