फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   salman khan being human ngo will start working in mandi himachal.

अर्पिता की खातिर अब ये बड़ा काम करेंगे सलमान

Sun, 12 Jul 2015 08:24 PM IST
Updated Sun, 12 Jul 2015 08:24 PM IST
विज्ञापन
salman khan being human ngo will start working in mandi himachal.

बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता और बंजरगी भाईजान सलमान खान की बीइंग ह्यूमन संस्था हिमाचल में भी आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की गंभीर बीमारी का मुफ्त इलाज करेगी। संस्था मदद की शुरुआत सलमान की बहन अर्पिता के ससुराल मंडी से सितंबर माह से करेगी। कैंसर, हृदयरोग, किडनी रोग के अलावा अन्य कई गंभीर बीमारियों पर होने वाला पूरा खर्चा संस्था की ओर से वहन किया जाएगा।

विज्ञापन


इसकी जानकारी ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा के बड़े बेटे और जिला कांग्रेस महासचिव आश्रेय शर्मा दी। 25 मई को बहन अर्पिता की शादी की धाम में मंडी आए अभिनेता सलमान खान ने हिमाचल को कुछ देने की बात कही थी। अपने वायदे पर अमल करते हुए सलमान खान अपनी बीइंग ह्यूमन संस्था के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का मुफ्त इलाज करेंगे।
विज्ञापन

सितंबर में काम शुरू करेगी संस्‍था

salman khan being human ngo will start working in mandi himachal.

सितंबर में संस्था हेल्थ केयर का शुभारंभ करेगी। इसके अलावा बुजुर्गों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाने की दिशा में संस्था काम करेगी। आश्रेय शर्मा ने बताया कि प्रदेश में कई ऐसे गरीब लोग हैं, जो महंगा इलाज नहीं करवा सकते हैं। अभिनेता सलमान खान ने बीइंग ह्यूमन संस्था के माध्यम से ऐसे लोगों का मुफ्त में इलाज करवाने की बात की है।

मंडी के अलावा संस्था शिमला, कांगड़ा, हमीरपुर और अन्य जिलों में गरीब लोगों के इलाज के लिए शिविर लगाएगी। उन्होंने कहा कि संस्था के इस प्रयास में किसी भी राजनीतिक दल और नेताओं का कोई रोल नहीं होगा। संस्था का देश के बड़े नामी अस्पतालों के साथ करार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed