फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Salary hike to Child Welfare Council employees

80 कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान

Mon, 04 Aug 2014 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 04 Aug 2014 10:41 PM IST
विज्ञापन
Salary hike to Child Welfare Council employees

प्रदेश बाल कल्याण परिषद के करीब 80 कर्मचारियों को सरकार ने राहत दी है। सरकार ने वर्ष 2006 से तय संशोधित वेतनमान देने की घोषणा की है। इससे पहले ये कर्मचारी 1986 का वेतनमान ले रहे हैं।

विज्ञापन


यह घोषणा प्रदेश बाल कल्याण परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने की। परिषद की आम बैठक राज्यपाल उर्मिला सिंह की अध्यक्षता में हुई। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. कर्नल धनी राम शांडिल के अलावा कई पदाधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन


राज्यपाल ने वंचितों के लाभ को परिषद की गतिविधियों के विस्तार पर बल दिया। उन्होंने कहा कि परिषद को उनकी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए उदार सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। राज्यपाल ने मंदिरों की आय का सीमांत हिस्सा वृद्धाश्रम और बाल आश्रमों को देने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि समाज का यह दायित्व बनता है कि बच्चों को उनके संपूर्ण विकास के लिए समुचित अवसर उपलब्ध करवाएं।

बैठक में प्रधान सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता पीसी धीमान, परिषद की महासचिव राज कुमारी सोनी, अतिरिक्त मुख्य सचिव  विनित चौधरी, प्रधान सचिव (वित्त) डा. श्रीकांत बाल्दी, राज्यपाल की सचिव अनिता तेगटा, बाल एवं महिला विकास विभाग की निदेशक  मधुबाला शर्मा, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक मामले निदेशक शरभ नेगी परिषद के सरकारी तथा गैर सरकारी सदस्य तथा सरकार के वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।


10 सदस्य मनोनीत
परिषद के शासी निकाय में 10 सदस्यों को मनोनित किया गया है, जिनमें अपर्णा नेगी, प्रेम नेगी, प्रेमलता, सुनैना सूद, पूनम चैहान, उमा बाल्दी, रेणु कुरियन और रमेश ठाकुर के अतिरिक्त कांगड़ा तथा सोलन के उपायुक्त शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed