{"_id":"58b9a1014f1c1b026e83125c","slug":"sainik-welfare-board-will-give-50-thousand-to-solider-daughter-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"युद्ध विधवाओं की बेटियों की शादी को मिलेंगे 50-50 हजार, सरकार ने दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युद्ध विधवाओं की बेटियों की शादी को मिलेंगे 50-50 हजार, सरकार ने दी मंजूरी
उमेश कुमार शर्मा/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 04 Mar 2017 12:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनिक कल्याण विभाग युद्ध विधवाओं की दो बेटियों को 50-50 हजार रुपये वित्तीय सहायता देगा। विभाग पहले 15-15 हजार रुपये देता था। वर्ष 1997 से 15 हजार रुपये विभाग युद्ध विधवाओं की बेटियों की शादी को दे रहा है।
विज्ञापन
राज्य सैनिक बोर्ड की मीटिंग में विभाग ने इस राशि को बढ़ाने की मांग सरकार के समक्ष रखी थी। इसे सरकार ने स्वीकृति दे दी है। विभाग अब युद्ध विधवाओं की दो बेटियों की शादी को 50-50 हजार की आर्थिक मदद देगा।
विज्ञापन
एनडीए की तीन वर्षीय ट्रेनिंग के लिए पूर्व सैनिकों के बच्चों को 12 हजार रुपये प्रतिवर्ष आर्थिक मदद दी जाएगी। पहले यह राशि पारिवारिक आय के हिसाब से दी जाती थी। लोअर इनकम ग्रुप वाले छात्रों को 12 हजार, मिडल इनकम वालों को 9400 रुपये और उच्च इनकम ग्रुप वाले छात्रों को 6900 रुपये प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता दी जाती थी।
विज्ञापन
राज्य सैनिक बोर्ड की मीटिंग के बाद विभाग अब एनडीए के लिए प्रत्येक छात्र को तीन साल के लिए 36 हजार रुपये वित्तीय सहायता देगा। एसएसबी की ट्रेनिंग के लिए भी प्रशिक्षुओं को 1500 रुपये की बजाय छह हजार रुपये दिए जाएंगे। टेक्निकल एंट्री स्कीम में छात्रों को ट्रेनिंग के लिए एनडीए की तर्ज पर 12000 रुपये प्रतिवर्ष मिलेंगे।
उधर, सैनिक कल्याण विभाग हमीरपुर के निदेशक ब्रिगेडियर एसके वर्मा ने बताया कि युद्ध विधवाओं की दो बेटियों की शादी के लिए विभाग अब 50-50 हजार रुपये आर्थिक सहायता देगा। एनडीए और टीईएस के छात्रों को 12 हजार रुपये प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता दी जाएगी।
एसएसबी कोर्स की वित्तीय सहायता 1500 रुपये से बढ़ाकर छह हजार रुपये प्रति छात्र कर दी है। ये सुविधाएं आगामी वित्तीय वर्ष से पूर्व सैनिकों के परिवारों को दी जाएंगी।