{"_id":"69fc7b1d07be5b7699082612","slug":"sahil-negi-and-diksha-won-the-chess-competition-held-at-the-university-shimla-news-c-19-sml1002-717458-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: विवि में आयोजित शतरंज स्पर्धा \nमें साहिल नेगी और दीक्षा जीतीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: विवि में आयोजित शतरंज स्पर्धा में साहिल नेगी और दीक्षा जीतीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीयू के योग अध्ययन विभाग की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर पाया सम्मान, 100 मीटर दौड़ में नकुल रहे सबसे आगे
लूडो अजय, महेंद्र, स्मृति और निकिता बनीं विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के योग अध्ययन विभाग में आयोजित दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट के समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। अंतिम दिन शतरंज, कैरम, लूडो, बैडमिंटन, 100 मीटर दौड़, हाई जंप और थ्री लेग रेस के फाइनल मुकाबले हुए। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
बॉयज शतरंज में साहिल नेगी और गर्ल्स वर्ग में दीक्षा विजेता रहीं। लूडो बॉयज में अजय और महेंद्र, गर्ल्स में स्मृति और निकिता ने पहला स्थान हासिल किया। हाई जंप की बॉयज श्रेणी में नकुल प्रथम, मोहिंदर सिंह द्वितीय और रोहित तृतीय रहे। गर्ल्स वर्ग में किरण ने पहला स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में बॉयज वर्ग में नकुल विजेता रहे, गर्ल्स में किरण ने बाजी मारी। कैरम बॉयज में अजय और साहिल की जोड़ी तथा गर्ल्स में अंजलि और निकिता जेल्टा विजेता रहीं। थ्री लेग रेस में बॉयज वर्ग में साहिल और शशांक तथा गर्ल्स में रंजना और रोनिका ने पहला स्थान हासिल किया। क्रिकेट बॉयज वर्ग में एमए द्वितीय सेमेस्टर, डिप्लोमा और शोधार्थियों की मिश्रित टीम विजेता रही जबकि गर्ल्स वर्ग में डिप्लोमा, द्वितीय सेमेस्टर और शोधार्थियों की मिश्रित टीम ने जीत दर्ज की। वाॅलीबाल बॉयज में एमए चौथे सेमेस्टर और शोधार्थियों की टीम विजेता रही। गर्ल्स वर्ग में डिप्लोमा टीम ने खिताब अपने नाम किया।
कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. शालिनी गुप्ता, डॉ. अर्पिता नेगी, डॉ. सत्यप्रकाश पाठक और डॉ. बिशंबर सहित शोधार्थी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि डॉ. शालिनी गुप्ता ने विद्यार्थियों को नियमित योग और खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेल और योग अनुशासन, एकता और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देते हैं। समापन अवसर पर विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी गई तथा सभी प्रतिभागियों और आयोजकों की सराहना की गई।