{"_id":"608aa33ed3e0de22a23ebc86","slug":"sadar-thana-kullu-top-in-himachal-pradesh-in-crime-and-criminal-tracking-network-and-systems","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू का सदर थाना प्रदेश में अव्वल, बीते वर्ष पकड़ी रिकॉर्ड 127 किलो चरस की खेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू का सदर थाना प्रदेश में अव्वल, बीते वर्ष पकड़ी रिकॉर्ड 127 किलो चरस की खेप
Thu, 29 Apr 2021 05:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 29 Apr 2021 05:45 PM IST
विज्ञापन
पुलिस- फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपराध और अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम में कुल्लू पुलिस पहले नंबर पर आई है। सिस्टम में कुल्लू सदर थाना को प्रदेश के सभी पुलिस थानों में अव्वल पाया गया है। कुल्लू पुलिस ने वर्ष 2021 की पहली तिमाही में ग्रेडिंग के आधार पर यह उपलब्धि हासिल की है। कुल्लू पुलिस ने पिछले साल बंजार में रिकॉर्ड 127 किलो चरस की खेप पकड़ी थी।
विज्ञापन
इसके साथ पुलिस ने इसमें शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस चरस और चिट्टे के मामले में न सिर्फ नशे के साथ पकड़े जाने वाले शख्स को सलाखों के पीछे डाल रही है। बल्कि मुख्य सप्लायर, डीलर और खरीदने वालों को अंदर कर रही है।
विज्ञापन
20 से अधिक विदेशी सप्लायर को भी पुलिस ने जेल में डाला है। एनडीपीएस की धारा 29 में ही पुलिस ने कई गिरफ्तारियां की। इसके साथ चरस के सप्लायरों की करोड़ों की संपत्तियां भी सीज की हैं। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि कुल्लू सदर थाना को प्रदेश भर में पहला स्थान मिला है।
विज्ञापन