फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   sadar Police Station Solan has been awarded rank in the top 10 Police Stations in the Country

Himachal: हिमाचल का सोलन सदर थाना देश के शीर्ष 10 पुलिस स्टेशनों की सूची में शामिल

Thu, 18 Jan 2024 05:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 18 Jan 2024 05:59 PM IST
सार

सदर पुलिस स्टेशन सोलन को 2023 के लिए हिमाचल प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन चुना गया है। इसे देश के शीर्ष 10 पुलिस स्टेशनों में रैंक से सम्मानित किया गया है। 

विज्ञापन
sadar Police Station Solan has been awarded rank in the top 10 Police Stations in the Country
सोलन पुलिस थाना। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश का सदर थाना सोलन बेहतरीन कार्य करने के लिए राज्य में पहले और देशभर के टॉप टेन थानों में शामिल हुआ है। गृह मंत्री ने वार्षिक डीजीपी/आईजीपी सम्मेलन-2023 के दौरान एक समारोह में यह रैंकिंग जारी की। इसके तहत सोलन सदर थाना को प्रमाणपत्र से सम्मानित भी किया गया है। सदर थाने ने एनडीपीएस, कानून और व्यवस्था, उत्पाद शुल्क, मामलों का शीघ्र निपटारा, पासपोर्ट, हथियार, वारंट का निष्पादन समेत अन्य मामलों में बेहतरीन कार्य किया है। इस रैंक के अनुसार सदर थाना सोलन प्रदेश में पहले और देश में 10 बेहतर कार्य करने वाले थानों में शामिल है।
विज्ञापन


इसमें एसपी सोलन गौरव सिंह की अध्यक्षता में उनकी टीम बेहतरीन कार्य कर रही है। सदर थाना पुलिस की टीम चिट्टे के आरोपियों को बाहरी राज्यों से भी पकड़कर सोलन लाई है। चिट्टे के मामले में स्थानीय, बाहरी राज्यों समेत विदेशी आरोपी भी शामिल हैं। इसके अलावा शराब की तस्करी में भी कई गिरफ्तारियां की गई हैं। कोर्ट के मामलों का भी जल्द निपटारा किया है। एसपी सोलन ने बताया कि यह सम्मान उनकी टीम की मेहनत से मिला है। उन्होंने सोलन सदर थाना प्रभारी और उनकी टीम को भी बधाई दी है। पुलिस महानिदेशक हिमाचल प्रदेश ने एसपी सोलन और पुलिस स्टेशन के प्रभारी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed