फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sachin Tendulkar's team gave one million to the playground of Dabhota village

सचिन तेंदुलकर की टीम ने इस गांव के खेल मैदान को दिए 10 लाख

Fri, 03 Aug 2018 11:31 AM IST
संतोष कुमार, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
संतोष कुमार, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन) Updated Fri, 03 Aug 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
Sachin Tendulkar's team gave one million to the playground of Dabhota village

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर अब कबड्डी को संवारने में भी आगे आ रहे हैं। सचिन की प्रो कबड्डी टीम तमिल थलाइवा ने नालागढ़ के दभोटा खेल मैदान के लिए 10 लाख रुपये दिए हैं। इस टीम के कप्तान हिमाचली स्टार अजय ठाकुर हैं।

विज्ञापन


दभोटा के दौरे पर आए तमिल थलाइवा टीम के प्रबंधकों ने जैसे ही खेल मैदान की दुर्दशा देखी तो उन्होंने तुरंत एसडीएम से मिलकर मैदान को संवारने के लिए 10 लाख रुपये देने की पेशकश की। दभोटा में अजय ठाकुर को नंबर-1 की जर्सी भी दी गई। 
विज्ञापन


इस बार के प्रो कबड्डी सीजन में दभोटा एकेडमी से निकले अजय ठाकुर के पांच खिलाड़ी शामिल हुए। इनमें हेमंत, अभिनंदन, बलदेव और शिवओम हैं। इससे पहले गुरविंद्र भी प्रो कबड्डी में खेल चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खेल मैदान में 400 मीटर का ट्रैक

Sachin Tendulkar's team gave one million to the playground of Dabhota village

दभोटा गांव में खेल मैदान में 400 मीटर का ट्रैक और इसके साथ सटे स्थल में चेक डैम बनाया जा रहा है। टीम ने निर्माण कार्य को देखकर मौके पर मौजूद एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा से मिले और मदद करने की इच्छा जताई। 

साई हॉस्टल के कोच जयपाल चंदेल ने बताया कि पिछले करीब तीन दशक से यहां पहाड़ी को समतल बनाकर खेल मैदान बनाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। अब इस पर प्रशासन की नजर-ए-इनायत हुई है।

प्रशासन की मदद से खेल मैदान को विकसित किया जा रहा है। दभोटा अकादमी के कोच राकेश कुमार ने कहा कि तमिल थलाइवा टीम के प्रबंधकों ने 10 लाख रुपये देने की घोषणा की है, जिससे यह खेल मैदान और अधिक विकसित होगा।

समूचे दभोटा की ओर से वह टीम तमिल थलाइवा के प्रबंधकों का आभार व्यक्त करते हैं। एसडीएम प्रशांत देष्टा ने कहा कि टीम के प्रबंधक यहां दभोटा पहुंचे थे और उनसे भेंट की थी और धनराशि देने की घोषणा की है। अब इस खेल मैदान को संवारने में और मदद मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed