फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sachin tendulkar fan ajay meets in dharamshala

दोस्तों से बस किराया लेकर सचिन से मिलने धर्मशाला पहुंचा गया अजय

Mon, 07 May 2018 01:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Updated Mon, 07 May 2018 01:41 PM IST
विज्ञापन
sachin tendulkar fan ajay meets in dharamshala

एक हादसे ने चंबा के उबरते क्रिकेटर अजय के सपनों पर पानी फेर दिया। पढ़ाई छूटी, क्रिकेट भी नहीं खेल पा रहा और अब जो पैसा था वह इलाज कर खर्च कर दिया। हालत इतनी खराब है कि क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर से मिलने के लिए उसे दोस्तों से उधारी पर बस किराया लेना पड़ा। तब जाकर चंबा से धर्मशाला पहुंचा।

विज्ञापन


सचिन तेंदुलकर से मिलकर नई ऊर्जा पाने वाले अजय ने कहा कि अब वह जल्द ही ठीक होकर फिर से क्रिकेट में कम बैक करना चाहते हैं। धर्मशाला दौरे पर आए सचिन तेंदुलकर ने चंबा के अजय कुमार ने करीब पांच मिनट तक बात की। सचिन ने अजय की शीघ्र स्वस्थ होकर टीम इंडिया के लिए खेलने की कामना की।
विज्ञापन


जिला चंबा के परेल गांव के अजय कुमार को अपनी चाय की रेहड़ी को पानी से बचाते समय 11 हजार वोल्ट का करंट लग गया था। इससे अजय की एक टांग, कंधा और बाजू बुरी तरह से झुलस गई थी। वह लंबे अरसे से पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय राष्ट्रीय स्तर पर अंडर-16 क्रिकेट स्पर्धा में हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। करंट लगने के बाद जहां अजय की पढ़ाई छूट गई, वहीं क्रिकेट से भी दूर हो गए थे। अजय बताते हैं कि सचिन तेंदुलकर से मिलकर उनमें नई ऊर्जा का संचार हुआ है। अब वह शीघ्र ठीक होकर क्रिकेट के मैदान में उतरेंगे।

सरकार, प्रशासन और बिजली बोर्ड ने मोड़ा मुंह

sachin tendulkar fan ajay meets in dharamshala

अजय को दो अगस्त 2017 को करेंट लगने के बाद सरकार, प्रशासन और बिजली बोर्ड ने मात्र 15 हजार रुपये देकर पल्ला झाड़ लिया। उसके उपचार में अब तक पांच लाख रुपये से अधिक खर्च हो चुके हैं। दो मेजर ऑपरेशन होना अभी भी बाकी हैं।

अजय के अनुसार उसके इलाज का पूरा खर्च उनके भाई कर रहे हैं, जो चंबा में चाय की रेहड़ी लगाते हैं। सरकार, प्रशासन और बिजली बोर्ड की ओर से उसे उचित सहायता नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed