फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rumour of bomb in a bag at kangra railway station.

बैग में बम की अफवाह से मचा हड़कंप, खाली करवाई गई ट्रेन

Sat, 16 Apr 2016 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डमटाल (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, डमटाल (कांगड़ा) Updated Sat, 16 Apr 2016 09:28 AM IST
विज्ञापन
 Rumour of bomb in a bag at kangra railway station.
लावारिस बैग होने की वजह से यात्रियों को बम होने का शक हुआ और हड़कंप मच गया। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के कांगड़ा जिले के इंदौरा के कंदरोड़ी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह 11:35 बजे जालंधर से अमृतसर वाया पठानकोट जा रही लोकल पैसेंजर ट्रेन डीएमयू (74901) में एक बैग में बम की अफवाह से हड़कंप मच गया। करीब तीन घंटे तक अफरातफरी मची रही।

विज्ञापन


ट्रेन खाली करवाई गई। डरे हुए यात्री ट्रेन से कूदने लग पड़े। जांच पर खुलासा हुआ कि बैग की मालकिन महिला डिब्बे में टायलेट न होने की वजह से एक स्टेशन पीछे शौच के लिए उतरी थी। जब तक वह वापस आई ट्रेन निकल गई।
विज्ञापन


लावारिस बैग होने की वजह से यात्रियों को बम होने का शक हुआ और हड़कंप मच गया। अफरातफरी के बीच जम्मू-दिल्ली नेशनल ट्रैक पर करीब 80 ट्रेनें प्रभावित हुईं। कंदरोड़ी रेलवे स्टेशन पर दर्जनों ट्रेनों में सवार हजारों यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बम की अफवाह से हिमाचल और पंजाब पुलिस की फोर्स सहित पठानकोट से सेना के जवान, गुरदासपुर से बम निरोधक दस्ता-डॉग स्क्वॉयड, आरपीएफ-जीआरपीएफ भी मौके पर पहुंच गई। धर्मशाला से भी बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया।

तुरंत मौके पर पहुंच गई जांच एजेंसियां

 Rumour of bomb in a bag at kangra railway station.
पठानकोट आतंकी हमले से सबक लेते हुए सीआईडी और आईबी सहित प्रमुख जांच एजेंसियां भी डमटाल पहुंच गईं। - फोटो : अमर उजाला

पठानकोट आतंकी हमले से सबक लेते हुए सीआईडी और आईबी सहित प्रमुख जांच एजेंसियां भी डमटाल पहुंच गईं। तीन घंटे अफरातफरी के बाद लावारिस सामान छोड़ने वाली महिला की पहचान अंजली निवासी भंगाला नजदीक मीरथल (पंजाब) के रूप में हुई।

दरअसल, सारा ड्रामा ट्रेन में टॉयलेट न होने की वजह से हुआ। कंदरोड़ी से करीब 10 किलोमीटर पीछे मीरथल स्टेशन से महिला (45) एक अटैची, बैग और 2 गिफ्ट पैक लेकर ट्रेन में सवार हुई। जैसे ही ट्रेन मीरथल से रवाना हुई तो वह इससे अगले स्टेशन घ्याला (पंजाब) में अपना सामान ट्रेन में ही छोड़कर नीचे उतर गई।

पास बैठे यात्री ओमप्रकाश ने आवाज लगाई, लेकिन उसने नहीं सुना। ओम प्रकाश को बैग में बम होने का शक हुआ तो उसने कंदरोड़ी रेलवे स्टेशन पर गाड़ी रुकवाई और इस बारे स्टेशन मास्टर आशीष परमार को बताया। स्टेशन मास्टर ने इंदौरा पुलिस थाना और पंजाब पुलिस पठानकोट को सूचित किया। बम होने की बात के बाद अफरातफरी मचने पर जम्मू-दिल्ली नेशनल ट्रैक पर सारी ट्रेनें रोक दी गईं।

महिला की शिकायत मिलने के बाद मिली राहत

 Rumour of bomb in a bag at kangra railway station.
महिला टायलेट के लिए उतरी थी और इसी बीच ट्रेन छूटने की वजह से बाद में बम होने की अफरातफरी मची। - फोटो : अमर उजाला

नूरपुर के डीएसपी मोहिंद्र सिंह मन्हास, पठानकोट के डीएसपी मनोज कुमार ने भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ कंदरोड़ी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को कब्जे में लेकर खाली करवाया। बम की अफवाह से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। यात्रियों ने ट्रेन से छलांगें लगा दी। यात्रियों को सुरक्षित स्थान पठानकोट में बसों की सहायता से पहुंचाया।

महिला की धरपकड़ को टीमें भेज दी गईं। गुरदासपुर से एएसआई राकेश कुमार की अगुवाई में बम निरोधक दस्ता ने डॉग स्क्वॉयड टीम के साथ लावारिस सामान की जांच करना शुरू की। इसी बीच स्टेशन मास्टर को दीनानगर स्टेशन से फोन आया कि एक महिला का सामान गाड़ी में रह गया है।

अंजली नाम की महिला ने यहां सामान गुम होने की रिपोर्ट लिखवाई और कहा कि वह टॉयलेट करने के लिए उतरी थी वापस आई तो ट्रेन चली गई थी। पंजाब तथा हिमाचल पुलिस की क्लीयरेंस के बाद ट्रेन को करीब 2:40 बजे अमृतसर के लिए रवाना किया गया।

ट्रेन में टॉयलेट होता तो नहीं फैलती अफवाह
बता दें कि डीएमयू लोकल ट्रेन में टॉयलेट की सुविधा नहीं होती है। अगर टायलेट की सुविधा होती तो न तो महिला नीचे उतरती और न ही बम की अफवाह फैलती।

क्या कहते हैं एसपी कांगड़ा
एसपी कांगड़ा संजीव गांधी ने बताया कि ट्रेन में बम होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर भेजी गई थी। जांच में यह अफवाह निकली। महिला टायलेट के लिए उतरी थी और इसी बीच ट्रेन छूटने की वजह से बाद में बम होने की अफरातफरी मची। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed