फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rules framed for unemployment allowance by himachal govt

बेरोजगारी भत्ता: सरकार की इस शर्त से हजारों बेरोजगार युवा मायूस

Wed, 12 Apr 2017 09:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 12 Apr 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
Rules framed for unemployment allowance by himachal govt

बेरोजगारी भत्ते के लिए हिमाचल सरकार की ओर से लगाई गई शर्त से हजारों बेरोजगार युवाओं को अभी इंतजार करना पड़ेगा। शर्त के मुताबिक आवेदन तिथि से एक साल पहले रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत युवा ही बेरोजगारी भत्ते के लिए पात्र होंगे। आवेदक युवा सरकारी सेवा से बर्खास्त नहीं होने चाहिए और किसी जुर्म में दोषी पाए जाने वाले बेरोजगारों को भी भत्ता नहीं मिलेगा। 

विज्ञापन


इस भत्ते के लिए बेरोजगार होने की स्थिति में पति-पत्नी दोनों की ही सालाना आमदनी दो लाख रुपये से कम होनी चाहिए। उधर, राज्य के रोजगार केंद्रों में पिछले दस महीनों में करीब डेढ़ लाख नए बेरोजगारों का नाम दर्ज किया गया है। इनमें हजारों बेरोजगार प्लस टू पास हैं। ये एक साल पहले पंजीकरण की शर्त पूरा नहीं करते। इन्हें अभी बेरोजगारी भत्ते के लिए इंतजार करना पड़ेगा। बजट घोषणा के एक महीने बाद राज्य सरकार ने भत्ते की पात्रता शर्तें तय की हैं।

विज्ञापन

कांगड़ा में सबसे ज्यादा 37,053 बेरोजगार दर्ज

Rules framed for unemployment allowance by himachal govt
हिमाचल प्रदेश सरकार

रोजगार केंद्रों में एक अप्रैल 2016 से लेकर 31 जनवरी 2017 के बीच कुल 1,52,575 बेरोजगारों का पंजीकरण किया गया है। इनमें से बिलासपुर जिले में 6,800, चंबा जिले में 9,761, हमीरपुर जिले में 10,945, कांगड़ा जिले में 37,053, किन्नौर जिले में 1,551, कुल्लू में 8,853, लाहौल स्पीति में 1,239, मंडी में 29,755, शिमला में 13,815, सिरमौर में 10,743, सोलन में 10,827 और ऊना जिले में 11,233 बेरोजगारों को पंजीकृत किया गया है।  

फरवरी, मार्च में नाम दर्ज करने वाले बढ़े, जिलों से जानकारी मांगी 
हिमाचल के रोजगार केंद्रों में फरवरी और मार्च महीनों में नाम दर्ज करने वालों की संख्या काफी बढ़ी है। राज्य सरकार के श्रम एवं रोजगार विभाग ने जिला रोजगार अधिकारियों से इसकी जानकारी मांगी है। उसी के बाद नए पंजीकृत बेरोजगारों का असल आंकड़ा मिल पाएगा। इसी वर्ष फरवरी महीने के बाद ही कांग्रेस मेनिफेस्टो की बेरोजगारी भत्ता देने की प्रमुख घोषणा ने तूल पकड़ा था। इसी बीच धड़ाधड़ पंजीकरण भी हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed