फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rudra Chauhan of Kotkhai made oxygen concentrator in five thousand

Shimla: कोटखाई के रुद्र चौहान ने पांच हजार में बना दिया ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

Thu, 01 Dec 2022 12:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Dec 2022 12:09 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, राज्य शैक्षणिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के संयुक्त तत्वावधान से शिमला के गेयटी थियेटर में लगी प्रदर्शनी में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर आकर्षण का केंद्र बना है। 

विज्ञापन
Rudra Chauhan of Kotkhai made oxygen concentrator in five thousand
कोटखाई के रुद्र चौहान ने पांच हजार में बना दिया ऑक्सीजन कंसंट्रेटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहुत कम कीमत की वस्तुओं से 9वीं कक्षा के विद्यार्थी ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बनाया है। हिमाचल प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, राज्य शैक्षणिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के संयुक्त तत्वावधान से शिमला के गेयटी थियेटर में लगी प्रदर्शनी में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर आकर्षण का केंद्र बना है। इसे छात्र रुद्र चौहान ने कोविड काल की जरूरत को देखते हुए महज 5,000 रुपये की लागत से बनाया है। डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल कोटखाई के रुद्र चौहान का कहना है कि सामान्य ऑक्सीजन कंसट्रेटर की कीमत 15 से 50 हजार रुपये तक होती है और एक से दूसरे स्थान के लिए ले जाना आसान नहीं होता है। पर यह यहां से वहां ले जाना बहुत आसान है। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां बिजली के कट लगना आम बात है, वहां भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एक इनबिल्ट बैटरी है, जो 12 घंटे चल सकती है। इस बैटरी का बैकअप इन्वर्टर की मदद से बढ़ा सकते हैं। उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी सुरेश कुमार ने कहा कि यह प्रदर्शनी वीरवार तक चलेगी। 

विज्ञापन


इस तरह से बनाया ऑक्सीजन कंसंट्रेटर 
एक तीन लीटर का बर्तन लिया, जिसमें एक लीटर का एक अन्य कंटेनर रखा। इसे बॉटम से काट दिया। इसके बाद स्टील के दो चर्नर इसमें रखे, जो स्टील वूल से भरे। इसे बिजली के कंडक्टर के रूप में इस्तेमाल किया। अब कंटेनर के अंदर पानी में सोडियम हाइड्रोक्साइड को मिक्स किया गया। इसने पानी की कंडक्टिविटी को बढ़ा दिया। इसके बाद छोटे कंटेनर में दो छेद किए, जिससे कि गैस बाहर आए। फिर नेगेटिव टर्मिनल की पाइपों को एग्झोस्ट पाइप के साथ जोड़ा, जिससे कि हाइड्रोजन गैस बाहर आए। पॉजिटिव टर्मिनल को ऑक्सीजन मास्क के साथ जोड़ा गया। इसे इस्तेमाल करने के लिए पहले कंटेनर में पानी डालना होता है। उसके बाद इसमें सोडियम हाइड्रोक्साइड मिलाना होता है। पांच मिनट के बाद यह इस्तेमाल करने के लिए तैयार हो जाता है। 
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने कई अन्य प्रोजेक्ट भी रखे हैं प्रदर्शनी में 
विद्यार्थियों ने कई अन्य प्रोजेक्टों को भी यहां लगाया है। घरेलू वस्तुओं से सैनिटाइजर डिस्पेंसर बनाने, एप्रिकॉट फ्लेश एंड सीड सेपेरेटर, गारबेज कलेक्शन बनाने के मॉडल भी आकर्षण का केंद्र बने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed