फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ruckus in solan city on Student Nagesh murder case

स्कूली छात्र की हत्या पर सोलन में बवाल, एनएच दो घंटे जाम

Wed, 31 Oct 2018 06:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Updated Wed, 31 Oct 2018 06:07 PM IST
विज्ञापन
ruckus in solan city on Student Nagesh murder case

छठी कक्षा के छात्र नागेश की हत्या मामले में सोलन शहर में जमकर हंगामा हुआ। शामती से भारी संख्या में आए लोगों ने जिला मुख्यालय पर नेशनल हाईवे को जाम कर प्रदर्शन किया। देर तक प्रदर्शन जारी रहने पर प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस की धक्कामुक्की हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने बलपूर्वक प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर दिया। दो दर्जन प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया। विरोध प्रदर्शन के चलते सुबह करीब साढ़े 11 से डेढ़ बजे तक मालरोड, राजगढ़ रोड, सोलन-शिमला और सोलन-चंडीगढ़ मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रही।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी पुलिस अधीक्षक से मिलकर कड़ी जांच की मांग कर रहे थे। वहीं, पुलिस और प्रदर्शनकारियों में तनातनी से तनाव का माहौल रहा। जानकारी के अनुसार गुस्साए लोग एसपी से मिलना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी के कार्यालय में न होने की सूचना मिलने पर प्रदर्शनकारी पुराने उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने मालरोड और राजगढ़ रोड पर यातायात जाम कर दिया। गुस्साए लोगों का प्रदर्शन शुरू हुआ तो ठोडो मैदान में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का समापन चल रहा था। 

प्रदर्शनकारियों को बलपूर्वक मौके से खदेड़ा

ruckus in solan city on Student Nagesh murder case

सैकड़ों विद्यार्थी वहां मौजूद थे। उनके मॉलरोड से होकर वापस आने की वजह से भारी जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस बीच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार और एसडीएम रोहित राठौर मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे धरने पर बैठे रहे।

इससे काफी लंबा जाम लग गया। जाम में कई मरीज भी फंस गए। सोलन अस्पताल जाने के लिए राजगढ़ मार्ग ही मुख्य माध्यम है। हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने एंबुलेंस के लिए रास्ता छोड़ दिया। निजी वाहनों में अस्पताल जा रहे मरीज जाम में ही फंसे रह गए।

इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीएम ने एसपी को मौके पर बुलाया। दोपहर डेढ़ बजे पुलिस अधीक्षक के आते ही पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई। एसपी पुराने उपायुक्त कार्यालय की पार्किंग में खड़े थे। वे प्रदर्शनकारियों से वहां आकर बात करने और मार्ग को खोलने की बात कर रहे थे।

प्रदर्शनकारी उनसे सड़क पर आकर बात करने पर अड़ गए। इस पर पुलिस अधीक्षक ने प्रदर्शनकारियों को जबरन चौक से हटाने के आदेश जारी कर दिए। पुलिस कर्मचारियों ने प्रदर्शनकारियों को बलपूर्वक मौके से खदेड़ दिया। 

मार्ग जाम था पैदल पहुंचा, इसलिए हुई देरी : एसपी  

ruckus in solan city on Student Nagesh murder case

एसपी मधुसूदन शर्मा ने कहा कि वे रन फॉर यूनिटी में मौजूद थे। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही वे अपने कार्यालय के लिए निकल गए। मार्ग जाम होने के कारण पैदल मिनी सचिवालय पहुंचे। इसके बाद लगातार प्रदर्शन का अपडेट लेते रहे। प्रदर्शनकारी उनसे मिलने कार्यालय नहीं आए।

उन्हें सूचना मिली कि प्रदर्शनकारी उनसे चौक पर ही मिलना चाहते हैं तो वे पैदल ही चौक तक पहुंचे। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनकारियों को रास्ता छोड़कर पार्किंग में बात करने को कहा, लेकिन वे तैयार नहीं हुए। इसके बाद बलपूर्वक उन्हें चौक से हटाकर मार्ग बहाल किया गया।  

22 के खिलाफ रास्ता रोकने का मुकदमा  
प्रदर्शन कर रहे 22 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इनके खिलाफ पुलिस ने आवागमन में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार शर्मा ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 

ये है पूरा मामला

ruckus in solan city on Student Nagesh murder case

मंगलवार सुबह कोठो स्कूल जा रहे छठी कक्षा के नागेश को नेेपाली मूल के विपिन ने रास्ते में रोक लिया। वह छात्र के साथ करीब एक किलोमीटर तक बातें करते चलता रहा। इस बीच आरोपी विपिन ने छात्र को स्कूल नहीं जाने दिया और उसे जंगल की तरफ ले गया। यहां छात्र का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने सुबह 11 और दो बजे फिरौती के लिए छात्र के पिता को दो बार फोन किया। बाद में पुलिस ने आरोपी को शहर से गिरफ्तार कर लिया।  

आईजीएमसी में हुआ छात्र का पोस्टमार्टम 
छात्र के शव का पोस्टमार्टम आईजीएमसी शिमला में हुआ है। पुलिस देर रात छात्र के शव को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लाई थी। इसके बाद बुधवार तड़के शव को शिमला लाया गया। आईजीएमसी में फोरेंसिक विशेषज्ञों की निगरानी में पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले में फोरेंसिक विशेषज्ञों की भी मदद ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed